बीजेपी ने मनायी अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती

रांचीः प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने आज प्रदेश में बूथ स्तर तक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती को सुशासन दिवस के रूप में बूथ स्तर पर मनाया। पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने अपने अपने बूथों पर अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया।

सभी 27सांगठनिक जिलों एवं 513 मंडलों में श्रद्धेय अटल जी के व्यक्तित्व एवम कृतित्व पर आधारित संगोष्ठी और काव्यांजलि का आयोजन हुआ। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कई स्थानों पर सेवा कार्य, फल, कंबल का वितरण भी किया गया।

अटल जी अपने ध्येय और विचारों के प्रति सदैव अटल रहे-बाबूलाल मरांडी

धनबाद महानगर भाजपा द्वारा आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने धनबाद में अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए श्री मरांडी ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी अपने ध्येय और विचारों के प्रति सदैव अटल रहे।

जयंती 22Scope News

उन्होंने कहा कि अटल जी ने विकसित और स्वाभिमानी भारत का सपना देखा। इसके लिए उन्होंने सुशासन पर बल दिया। जिसका सीधा संबंध अंतिम व्यक्ति तक विकास की पहुंच है। उन्होंने सुशासन से अंत्योदय का मार्ग प्रशस्त किया। मरांडी ने कहा कि अटल जी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से शहर और गांव की दूरियां घटाई। स्वर्णिम चतुर्भुज योजना ने जीटी रोड सहित देश के प्रमुख राजमार्गों का पुनरुद्धार किया। सर्व शिक्षा अभियान ने बुनियादी शिक्षा में संसाधनों की कमी दूर की।

अटल जी ने संथाली भाषा को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल किया

उन्होंने कहा कि अटल जी ने केवल अलग राज्य ही नही बनाया बल्कि जनजाति समाज के तीव्र विकास के लिए अलग मंत्रालय बनाए, संथाली भाषा को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल किया।

कहा कि अटल जी ने विकास कार्यक्रमों के साथ देश के स्वाभिमान और गौरव को बढ़ाया। विकसित देशों के दबाव में वर्षों से लंबित परमाणु परीक्षण को पोखरण में साकार किया। साथ ही दुनियां को आश्वस्त किया भारत का परमाणु परीक्षण आत्म रक्षार्थ है, भारत इसका पहला उपयोग नहीं करेगा।

उन्होंने कहा कारगिल युद्ध में दुश्मन देश को नाकों चने चबवाने वाले अटल बिहारी वाजपेई ने राष्ट्रीय सुरक्षा से कभी समझौता नहीं किया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार अटल जी के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है।

अटल जी का विरोधी भी सम्मान करते थे

उन्होंने कहा कि अटल जी अजातशत्रु रहे। विरोधी भी उनका सम्मान करते थे। प्रदेश भाजपा कार्यालय में श्रद्धेय अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि एक राष्ट्रभक्त विराट व्यक्तित्व का नाम है अटल बिहारी वाजपेयी।

ये भी पढ़ें- CISF जवान को कुचलने वाले टैंकर चालक को भेजा गया जेल

ऐसा व्यक्तित्व जो कुशल संगठक हो, दूर दृष्टा राजनेता हो, अजात शत्रु हो, कवि ,लेखक हो,ओजस्वी वक्ता हो विरले ही जन्म लेते हैं। कहा कि अटल जी ने जो कहा वह किया। झारखंड की जनता उन्हें कभी नहीं भूल सकती। उन्होंने प्रधानमंत्री बनते ही वर्षों पुरानी अलग राज्य के सपनो को साकार किया।

अटल जी की भाषण, उनकी कविताएं उन्हे जीवंत बनाती हैं

इस अवसर पर कर्मवीर सिंह ने कहा कि उनके भाषण, उनकी कविताएं उन्हे जीवंत बनाती हैं। अटल जी शरीर से दुनिया में नही है लेकिन उनके उनकी रचनाओं में उनके व्यक्तित्व का दर्शन किया जा सकता है। कहा कि अटल जी के संबोधन और कविताओं में भारत का चिंतन दर्शन झलकता है। नई पीढ़ी, सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ताओं के लिए उनकी कविताएं पथ-प्रदर्शक की तरह हैं।

विधानसभा परिसर स्थित अटल जी की प्रतिमा पर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी सहित महानगर जिला अध्यक्ष केके गुप्ता एवं अन्य ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img