साइबर अपराधी लालच देकर खुलवा रहें है एकाउंट, जांच में 50 लाख रुपए से ऊपर के ट्रांजेक्शन की बात आयी सामने

रांची: साइबर अपराधी रांची को नया अड्डा बना रहे हैं। रांची में रहकर साइबर अपराधी लोगों को ठगी का शिकार तो बना ही रहे हैं। साथ ही वैसे लोगों को भी पैसे का लालच देकर फंसा रहे हैं जो घर बैठे-बैठे पैसे कमाना चाहते हैं।

ऐसा ही एक मामला साइबर सेल रांची ने पकड़ा है। प्रतिबिंब ऐप से साइबर सेल को जानकारी मिली है कि एक सिम जिसका उपयोग साइबर ठगी के लिए किया जा रहा है।

इसके बाद पुलिस ने पता लगाया कि उक्त सिम किसका है। जानकारी मिली कि सिम पुंदाग इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति का है। उसे पकड़ कर जब पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो जानकारी मिली कि उक्त सिम उसने किसी और को दे रखा है। उसने पुलिस को जानकारी दी कि उससे चार-पांच अनजान लोग आकर मिले थे।

उन लोगों ने उससे कहा कि उसे हर महीने 20 हजार रुपए मिलेंगे। इसके लिए उसे कुछ बैंकों में एकाउंट खुलवाने होंगे। उनके कहने पर उसने कई बैंकों में अपने नाम से एकाउंट खुलवाए।

फिर उन खातों के पासबुक और एटीएम उन लोगों ने ले लिए। उसी एकाउंट में ठगी के पैसे का ट्रांजेक्शन चल रहा था। अबतक की प्रारंभिक जांच में 50 लाख रुपए से ऊपर के ट्रांजेक्शन की बात सामने आई है, जिसकी जांच साइबर सेल की टीम कर रही है।

पुलिस को जांच में पता लगा कि साइबर अपराधी सुखदेवनगर इलाके में किराए के मकान में रह रहे हैं। हालांकि पुलिस जब छापेमारी के लिए पहुंची, सभी मकान में ताला बंद कर वहां से फरार हो चुके थे।

पुलिस ने उक्त मकान की तलाशी भी ली, लेकिन पुलिस को वहां कुछ नहीं मिला। पुलिस को जांच में यह भी जानकारी मिली है कि उक्त सिम जिससे ठगी हो रही है, उस पर दूसरे राज्यों में प्राथमिकी भी दर्ज हो चुकी है। अब पुलिस पता लगा रही है कि साइबर अपराधियों ने रांची में कहां नया ठिकाना बनाया है।

Saffrn

Trending News

JDU कार्यालय के बाहर फिर लगा पोस्टर, CM नीतीश से बिहार...

पटना : पटना में जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रदेश कार्यालय के बाहर आज सियासी हलचल तेज हो गई। जब जदयू कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लगाकर...

हिरासत में मौत से बवाल, पुलिस पर हत्या का आरोप, सड़क...

कटिहार : कटिहार पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए। फलका थाना क्षेत्र के गोपालपट्टी निवासी राकेश कुमार यादव...

सोनारडीह भू-धंसान के बाद Saryu Roy का बड़ा बयान, हेमंत सोरेन...

Dhanbad: धनबाद के सोनारडीह ओपी स्थित टांडाबस्ती में हुए भू-धसान की दर्दनाक घटना के बाद शुक्रवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक Saryu Roy पीड़ितों...

मोतिहारी जहरीली शराबकांड : अलर्ट मोड में प्रशासन, गांव-गांव मेडिकल कैंप...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले में हुए जहरीली शराबकांड के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। घटना...

मुख्यमंत्री से वर्ष 2024 बैच के बिहार कैडर के IFS के...

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प सभागार' में आज वर्ष 2024 बैच के बिहार कैडर के भारतीय वन सेवा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img