Advertisement
Advertisement

सूर्यकुंड उत्सव में खेसारी लाल यादव को होगा रंगारंग कार्यक्रम

हजारीबागः नए साल में 10 जनवरी को हजारीबाग के बरकट्ठा स्थित सूर्यकुंड में मनाया जाएगा सूर्यकुंड उत्सव, भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव रामगढ़ की गायिका शालिनी दुबे तथा मुकुंद नायक करेंगे संस्कृत कार्यक्रम

हजारीबाग जिले के बरकट्ठा स्थित सूर्यकुंड में सूर्यकुण्ड उत्सव मनाया जाने वाला है जिसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस कार्यक्रम में लगभग 60000 लोग शामिल होंगे। इस सूर्यकुंड उत्सव सह सम्मान समारोह में भोजपुरी के सुपरस्टार गायक खेसारी लाल यादव भी अपना कार्यक्रम देंगे।

कार्यक्रम को लेकर लोगों में खासा उत्साह

इसको लेकर लोगों में खासा उत्साह है। भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के साथ-साथ रामगढ़ की स्थानीय गायिका शालिनी दुबे तथा मुकुंद नायक भी अपना सांस्कृतिक कार्यक्रम से लोगों को मंत्र मुग्ध करेंगे। ग्रामीण विकास विभाग तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मदद से यह कार्यक्रम हजारीबाग के बरकट्ठा इससे सूर्यकुंड में कराया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- अवैध बालू का ट्रैक्टर पकड़ने पर महिला ने थाने में मचाया बवाल

आयोजनकर्ता सुनील कुमार ने बताया कि ऐसे आयोजन से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा तथा सूर्यकुंड जो गर्म जल कुंड के लिए जाना जाता है तथा जिसे अभी तक सरकार के द्वारा कोई अनुदान नहीं मिला है ऐसे आयोजन से वहां काफी फायदा होगा।

सुरक्षा के रहेगी कड़ी इंतजाम

इस आयोजन के माध्यम से सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित करेंगे कि सूर्यकुंड में रजरप्पा महोत्सव, इटखोरी महोत्सव जैसे सूर्यकुंड महोत्सव का आयोजन करने की सख्त जरूरत है।

इस कार्यक्रम में सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं तथा इसे लेकर दो गेट बनाए गए हैं। एक गेट से वीआईपी गेस्ट की एंट्री होगी तथा दूसरे गेट से आम जनों की एंट्री कराई जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है तथा लगभग 200 महिला सुरक्षा गार्ड पूरे सूर्यकुंड परिषद में सुरक्षा देंगे।

Commercial Advertisment

Nisha Bhagat Death Case: 10 मिनट का फेसबुक लाइव और फिर...

Nisha Bhagat Death Case, रांची: झारखंड की आदिवासी नेत्री निशा भगत की शुक्रवार को कथित तौर पर खुदकुशी से मौत हो गई। घटना से...

Bihar Education Department Salary Irregularity: बिहार में वेतन भुगतान के नाम...

Bihar Education Department Salary Irregularity, पटना: बिहार के शिक्षा विभाग में वेतन भुगतान से जुड़ी बड़ी वित्तीय अनियमितता सामने आई है। HRMS पोर्टल पर कथित...

साप्ताहिक राशिफल (2 नवंबर से 8 नवंबर 2026): मेष से मीन...

2 नवंबर से 8 नवंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल। जानिए इस सप्ताह मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कर