राज्यपाल ने कहा- शिक्षा से ही बनता है बेहतर समाज

जहानाबाद : जहानाबाद देश जाने माने उद्योगपति सह पूर्व सांसद रहे स्वर्गीय महेंद्र प्रसाद उर्फ किंग महेंद्र के प्रतिमा का अनावरण करने आज बुधवार को बिहार के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ओकरी पहुंचे थे। जहां उन्होंने सर्व प्रथम उद्योगपति सह पूर्व सांसद महेंद्र प्रसाद के प्रतिमा का अनावरण किया। राज्यपाल के आगमन को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। जहां मूर्ति के अनावरण करने के बाद राजपाल हाई स्कूल के मैदान में सभा को संबोधित किया।

सभा के अध्यक्ष उद्योगपति भोला शर्मा ने किया। सभा को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा का विकास जरूरी है, शिक्षा से समाज बनता है और समाज से देश बनता है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति आई है इससे सभी लोगों को ग्रहण करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज विकसित नहीं होगा तब तक देश एवं राज्य विकास नहीं करेगा। इसलिए आज सभी लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से किंग महेंद्र द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में विश्वविद्यालय की स्थापना कर शिक्षा की अलग जगाने का काम किया है जो कि काफी सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि शहर क्षेत्र में तो बहुत लोगों को काम करते हुए देखा है लेकिन जिस तरह से ग्रामीण क्षेत्र में कितना बढ़िया विद्यालय की स्थापना की गई है। जिसमें सभी तरह की सुविधा और शिक्षा दी जा रही है। इस महापुरुष को कोटि-कोटि नमन करता हूं।

उन्होंने कहा कि पैसा तो सभी लोग कमाते हैं लेकिन पैसा का उपयोग जो लोग करता है उसका नाम इस दुनिया में अमर रहता है। महेंद्र प्रसाद ने पैसा का सदुपयोग किया है। इसलिए ऐसे महापुरुष को हम लोग याद कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि उनके कदम पर चलकर समाज को शिक्षित करने का काम करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नई शिक्षा नीति लागू किया है। उस शिक्षा नीति पर चलकर पूरे भारत को शिक्षित किया जा सकता है। जो शिक्षित होता है वहीं व्यक्ति सही ढंग से राष्ट्र का निर्माण करता है। इसीलिए लोगों को शिक्षित होना अति आवश्यक है।

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

बिहार में 211 नए डिग्री कॉलेजों में पठन-पाठन कार्य का मुख्यमंत्री...

भागलपुर : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज भागलपुर के गोराडीह में नवस्थापित डिग्री कॉलेज, कासिल परिसर से राज्यभर के 211 नए डिग्री कॉलेजों में...

आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिंदगी

पटना : कहते हैं कि अगर हौसलों में उड़ान हो और सही दिशा मिल जाए तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। बिहार सरकार...

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह...

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाहन चोर एवं शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस...