धर्मशाला बुक करने के नाम पर साइबर अपराधियों ने निकाले 56,890 रुपये

रांची. साई अस्पताल के पीछे इंदुप्रभा अपार्टमेंट निवासी व्यवसायी संजय कुमार के अकाउंट से साइबर अपराधियों ने पांच बार में 56,890 रुपये निकाल लिये. मामले में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है.

घटना 26 दिसंबर की है. व्यवसायी को अपने परिवार के साथ घूमने के लिए वृंदावन व मथुरा जाना था. इसके लिए उन्होंने इंटरनेट से वहां की धर्मशाला का नंबर निकाला और उसमें फोन कर धर्मशाला बुक कराने का प्रयास किया था.

पांच हजार की लालच में खुलवाये चार खाते पुंदाग ओपी की पुलिस ने साइबर अपराधियों द्वारा जिस व्यक्ति के एकाउंट में रुपये ट्रांसफर होते थे, उसे गिरफ्तार किया है.

वह पुंदाग निवासी असलम अंसारी है. उसके चार खातों में 32 हजार रुपये मिले है. उसे हर ट्रांजेक्शन पर पांच हजार रुपये मिलते थे. पुलिस को उसने बताया है कि रांची के पांच साइबर अपराधी करण कुमार, राहुल उर्फ बिट्टू, बादल सिंह, अमित कुमार व गोलू कुमार ठगी के पैसे उसके खाते में डलवाते थे.

उनलोगों ने एचडीएफसी में दो व एसबीआइ में दो एकाउंट खुलवाया था. पुलिस ने उक्त पांचों साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है.

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...