ड्यूटी कर घर लौटे दारोगा की अचानक बिगड़ी तबीयत, चली गई जान

नालंदा : नालंदा में एक सब इंस्पेक्टर ललन सिंह की गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मामला इसलामपुर थाना से जुड़ा हुआ है। मृतक की पहचान अरवल जिला के बंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत बखोरी विगहा गांव निवासी स्वर्गीय शिवजतन सिंह के (55) वर्षीय पुत्र ललन सिंह के रूप में किया गया है। ललन सिंह वर्तमान में इसलामपुर थाना में एसआई के पद पर कार्यरत थे।

घटना के संबंध में इस्लामपुर थाना के थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि रात्रि ड्यूटी कर ललन सिंह सुबह लौटे और अपने किराए के निजी आवास चले गए। जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें इसलामपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ललन सिंह अपने परिवार के साथ रह रहे थे।

वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिवार वालों के चित्कार से अस्पताल परिसर गमगीन हो गया है। ललन सिंह के तीन पुत्र एवं एक पुत्री है। इस घटना के बाद सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। इसलामपुर थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया की मौत की पुष्टि के उपरांत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। वे पिछले एक साल से इसलामपुर थाना में ही पदस्थापित थे। वे अपने ड्यूटी के प्रति सजग एवं काफी मिलनसार थे।

रजनीश किरण की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...