Advertisment

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार के साथ 10 बदमाश गिरफ्तार

बेगूसराय : बेगूसराय में बढ़ते अपराध को लेकर एक बार फिर एसपी योगेंद्र कुमार नेतृत्व में बलिया पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 बदमाश को गिरफ्तार किया है। दरअसल, अपराध की योजना बना रहा 10 अपराधी को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। बता दें कि बेगूसराय पुलिस ने बलिया थाना क्षेत्र के छोटी बलिया अख्तियारपुर में बड़ी अपराधिक घटना की योजना को विफल कर दिया है। पुलिस ने 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के पास से 01 देशी कट्टा एवं 02 गोली जब्त किया गया है।

एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि बीते रात गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि बलिया थाना क्षेत्र की छोटी बलिया निवासी सुनील पासवान उर्फ छोटका करिया के घर पर कुछ अपराधी हथियार के साथ इकट्ठा हुए हैं। यह सड किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही मेरे निर्देशानुसार बलिया थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सिंह, पुअनि राजीव रंजन कुमार एवं गश्ती पदाधिकारी पुअनि रामास्वामी पांडेय एवं सशस्त्र बल के द्वारा सुनील पासवान उर्फ छोटका करिया के घर की घेराबंदी करते हुए छापेमारी किया गया। जहां से 10 लोगों को हिरासत में लिया गया।

बता दें कि तलाशी में एक देशी कट्टा, दो गोली एवं छह मोबाइल बरामद किया गया। बलिया उपर टोला के निवासी मो. चांद, छोटी बलिया निवासी सुनील पासवान, अंबेडकर नगर निवासी सोनू कुमार, पुरानी दुर्गा स्थान निवासी मनीष कुमार, छोटी बलिया निवासी सिद्धार्थ कुमार एवं विनोद साह को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही लाखों सहायक थाना के धबौली निवासी राजा कुमार, रमजानपुर निवासी जगमोहन पासवान और सिंघौल सहायक थाना के उलाव निवासी रमन कुमार एवं राहुल कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। मामला दर्ज कर सभी से पूछताछ की जा रही है। यह लोग कल से कमरा लेकर रह रहे थे तथा आज बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना की योजना थी। इसमें से दो-तीन अपराधी पहले से ट्रेन में लूटपाट करते थे। सभी के अपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।

मनोहर कुमार सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

AJSU Lok Bhavan March: JPSC-JSSC विवाद के बीच आजसू का बड़ा...

AJSU Lok Bhavan March: ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) ने गुरुवार को राजधानी रांची में राज्य की शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के...

Dhanbad Shiv Maha Aarti 2026: बेकार बांध बनेगा मिनी काशी! सावन...

Dhanbad Shiv Maha Aarti 2026: सावन के पवित्र महीने की शुरुआत के साथ ही धनबाद में भगवान शिव की भक्ति का माहौल बन रहा...

JPSC PT Exam Scam: 48 सवाल हल करने के बावजूद पास...

JPSC 2025 PT परीक्षा में कथित धांधली मामले में CID ने चयनित अभ्यर्थी सुमन सौरभ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में फर्जी तरीके से परीक्षा...