सड़क दुर्घटना में महिला मजदूर की मौत

बोकारोः बोकारो रामगढ़ हाईवे में शुक्रवार को चौरा बस्ती व खेदाड़ीह के बीच सड़क दुर्घटना में महिला मजदूर की मौत हो गई। मृतक महिला मजदूर की पहचान कमलडीह निवासी अजीत मोदी की 30 वर्षीय पत्नी बबीता देवी के रूप में की गई है।

हाईवे पार करने के दौरान घटी घटना

मृतका हाईवे के किनारे चल रहे कंस्ट्रक्शन के काम में बतौर महिला मजदूर काम कर रही थी। हाइवे पार करने के क्रम में एक मोटरसाइकिल सवार ने महिला को धक्का मार दिया। जिससे वो काफी दूर सड़क पर जा गिरी। जख्मी स्थिति में महिला मजदूर को सड़क से उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें- आजसू नेता ने भाई को मारी गोली, रिम्स रेफर

सदर अस्पताल में आजसु के केंद्रीय सदस्य सुशील रजवार समेत मृतका के परिवार व आसपास के लोगों की भीड़ लगी हुई थी। मामले में स्थानीय पुलिस जांच कर रही। दुर्घटना को अंजाम देकर फरार हुए बाइक सवार की तलाश की जा रही है।

Bihar Panchayat Training: पंचायतों में कामकाज होगा और बेहतर? बिहार में...

Bihar Panchayat Training: गांवों का विकास केवल सड़क, नाली, भवन और दूसरी योजनाओं के निर्माण तक सीमित नहीं है। विकास को सही दिशा तब...

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में बदलेंगे कारोबार और भवन...

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में व्यापार करना आसान बनाने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल करने की दिशा में चल रहे सुधारों की...

Jamshedpur Kashi White Flowers: जमशेदपुर में कश्मीर जैसी दिख रही धरती,...

Jamshedpur Kashi White Flowers: पूर्वी सिंहभूम जिले में इन दिनों प्रकृति का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। जिले के अलग-अलग प्रखंडों...