Advertisment

नववर्ष में रांची रेल डिविजन के 15 स्टेशनों पर बढ़ेंगी सुविधाएं

रांची: नये साल में रांची रेल डिविजन के कई स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी की जायेगी. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत यहां के 15 स्टेशनों का चयन किया गया है, जिसका जीर्णोद्धार किया जायेगा.

कई रेलवे स्टेशनों पर कार्य शुरू भी कर दिया गया है.मामले पर डीआरएम जसमीत सिंह बिंद्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि रांची रेलवे स्टेशन का री-डेवलपमेंट कार्य भी प्रगति पर है.

स्टेशन के साउथ में भवन का निर्माण किया जा रहा है. इसके बनने से धुर्वा, हटिया, बिरसा चौक, हिनू और डोरंडा की ओर से आने-जाने वाले यात्रियों को सुविधा होगी.

रांची रेल डिविजन

स्टेशन में यात्रियों को वर्ल्ड क्लास सुविधा मिलेगी स्टेशन पर लिफ्ट, स्वचालित सीढ़ियां, शैचालय,सुसज्जित पार्किंग, उत्तम क्वालिटी के भोजन की सुविधा होगी.इसके अलावा हटिया स्टेशन के री-डेवलपमेंट का कार्य भी शुरू होगा.

वहीं, पिस्का स्टेशन के प्लेटफॉर्म की लंबाई व चौड़ाई का काम 31 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. टांगरबसली स्टेशन में प्लेटफॉर्म व फुटओवर ब्रिज का निर्माण होगा. लोहरदगा स्टेशन पर प्लेटफॉर्म शेड का निर्माण किया जायेगा.

RTE Admission 2026: रांची में निजी स्कूलों की 50 फीसदी से...

रांची में आरटीई के तहत निजी स्कूलों की 1147 आरक्षित सीटों में से 592 अब भी खाली हैं। दूसरे चरण के लिए आवेदन 2...

Flight Update: खराब मौसम का असर, कोलकाता से रांची आने वाली...

रांची में खराब मौसम का असर हवाई सेवाओं पर भी दिखा। कोलकाता से आने वाली इंडिगो फ्लाइट रद्द हुई, जबकि दिल्ली से आने वाली...

Railway Update: रांची मंडल की तीन पैसेंजर ट्रेनों का बदला समय,...

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास कार्य के चलते रांची रेल मंडल की तीन ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया...