टैगोर हिल स्थित ब्रह्म मंदिर का जीर्णोद्धार 60 लाख से होगा

रांची: राजधानी के टैगोर हिल स्थित ब्रह्म मंदिर का जीर्णोद्धार 60 लाख से होगा. संजय सेठ ने इसका शिलान्यास किया. श्री सेठ ने कहा कि टैगोर हिल केवल रांची नहीं, बल्कि पूरे देश की अमूल्य धरोहर है.

यहां रवींद्र नाथ टैगोर के बड़े भाई ज्योतिंद्रनाथ टैगोर ने कई रचनाएं रची थीं.तकरीबन 100 वर्ष पूर्व यहां पर बैठकर की गयी रचनाएं आज देश दुनिया में लोकप्रियता हासिल कर रही हैं, लेकिन उसी प्रेरणा स्थल को लावारिस स्थिति में छोड़ दिया गया.

यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतने दिनों तक इसके रखरखाव पर कोई ध्यान ही नहीं दिया. उन्होंने कहा कि इसके जीर्णोद्धार के लिए प्रयास आरंभ हुआ है. हमारा प्रयास होगा कि हम इसे और बेहतर बना सकें.

सांसद ने कहा कि राज्य सरकार से आग्रह है कि इस राष्ट्रीय धरोहर की रक्षा की जाये और इसकी अस्मिता को बचाया जाये. सरकार को इसके विकास की योजना बनानी चाहिए ताकि लोगों का रुझान इसकी ओर हो.

साथ ही देश के साहत्यिकार, संगीतकार और कला क्षेत्र से जुड़े लोगों का आकर्षण इस ब्रह्ममंदिर की ओर हो सके.

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...