हथियार के साथ नए वर्ष में खूब मनी पार्टी, वीडियो हुआ वायरल

औरंगाबाद : औरंगाबाद में हथियार के साथ नए वर्ष में खूब पार्टी मनायी गई। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फेसर थाना की पुलिस वीडियो का पड़ताल किय और छापेमारी की। फेसरा गांव से दो देशी बंदूक और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। साथ ही इस घटना में शामिल आरोपी फरार बताया जा रहा है।

आपको बता दें कि औरंगाबाद सदर प्रखंड के फेसर थाना क्षेत्र के फेसरा गांव में नए वर्ष के उपलक्ष्य में चार युवकों ने देशी बंदूक के साथ जमकर पार्टी की और बंदूक के साथ जमकर झूमे। इतना ही नहीं उसका वीडियो भी बनाया और फेसबुक पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।

वीडियो के वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और एसपी के निर्देश पर वायरल वीडियो के जांच की गई। कार्रवाई की जिम्मेवारी फेसर थाना एसआई मो. अफरोज को सौंपी गई। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए फेसरा गांव से मंगलवार की मंगलवार की देर रात दो देशी बंदूक बरामद किया गया। हालांकि छापेमारी के दैरान उक्त वीडियो में दिख रहे सभी युवक फरार रहे। जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

दिनानाथ मौआर की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 10...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड ने मुख्यमंत्री राहत...

Kanke CIP Rape Case: इंटर्न छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, क्लिनिकल...

 रांची के कांके स्थित केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान में इंटर्न छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी PG छात्र को गिरफ्तार...

NEET UG Admission Scam: रिम्स और पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में फर्जी...

NEET UG एडमिशन में फर्जी दिव्यांग और जाति प्रमाण पत्र से आरक्षित सीट दिलाने वाले अंतरराज्यीय सिंडिकेट का खुलासा हुआ है। रिम्स और पूर्णिया...