पटना : राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर बिहार सरकार के परिवहन मंत्री शीला मंडल ने बड़ा बयान दिया है। शीला मंडल ने कहा कि हमलोग सीताराम को मानने वाले हैं। हम दोनों के लिए उतनी ही भावना रखते हैं जितना राम के लिए रखते हैं। हम सीता की नगरी से आते हैं और हम सीता की भी पूजा करते हैं और राम की भी पूजा करते हैं। सभी को अयोध्या जाना चाहिए।
ललन सिंह और सएम नीतीश कुमार का रिश्ता 37 सालों से है। इसमें डर सताने वाली कोई बात नहीं है। विपक्ष के लोगों का दाल नहीं गलता है, इसलिए वह ऐसी चाल चलते हैं। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर तेजस्वी यादव के बयान पर शीला मंडल ने कहा कि इसकी जानकारी मुझे नहीं है। भगवान सभी लोगों पर पूरी सृष्टि बनाई हुई है, उन्हीं की है।
अविनाश सिंह की रिपोर्ट







