पटना : राजधानी पटना में प्रवर्तन निदेशालय (ED) का आज बड़ा एक्शन देखने को मिला है। पटना के बोरिंग रोड स्थित कोटक महिंद्रा बैंक की शाखा में बरती गई धांधली मामले में ईडी ने बैंक मैनेजर सुमित कुमार के पटना स्थित तीन ठिकानों पर छापेमारी की है। इस छापेमारी अभियान के दौरान पटना के एक्जीबिशन रोड स्थित इस बैंक की शाखा के तत्कालीन शाखा प्रबंधक सुमीत कुमार के भाई सौरभ कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें 12 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस दौरान इडी उन्हें रिमांड पर लेकर कई पहलुओं को लेकर पूछताछ करेगी। जिसमें कई अहम बातों का खुलासा होने की उम्मीद है।
एसके राजीव की रिपोर्ट

















