पटना : बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग के मंत्री संजय कुमार झा ने आज जदयू प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता की। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए एक बड़ी बात कह दी है। संजय झा ने लोकसभा चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग पर कहा कि कांग्रेस को क्या करना है, कहां लड़ना है, राजद से बात हो रही है। जो सीटिंग सीट 16 हमारी है वो हमारी तो है ही।
संयोजक पर मंत्री संजय झा ने कहा कि इस एलायंस के सूत्रधार सीएम नीतीश कुमार रहे हैं। जो कि कभी भी उन्होंने इच्छा जाहिर नहीं की। अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं है। इंडिया गठबंधन की चिंता बीजेपी और सुशील कुमार मोदी न करे। इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग कैसे होगा, इसकी चिंता कोई न करे। जदयू और हमारे नेता को किसी पद की चिंता नहीं है। सीएम नीतीश की चाहत थी वो उन्होंने कर दिया। सीट शेयरिंग में डिले हो गया है। अभी उसी पर फोकस रहेगा।
ईडी की रेड पर संजय झा कहा कि जब चुनाव आएगा ये रेड बढ़ेगा। अयोध्या राम मंदिर पर संजय झा ने कहा कि हम कोई निमंत्रण नहीं मिला है। राम सबके है, उनको किसी पार्टी से नहीं जोड़ा जा सकता। तेजस्वी यादव के बयान पर कहा कि उनके कहने का मतलब कुछ और था। सरकार अपना काम करती ही है। नीतीश पीएम मैटेरियल है ये हम शुरू से बोलते रहे हैं। लेकिन उन्होंने इच्छा अभी जाहिर नही की है। हमारी पार्टी सीट शेयरिंग जल्दी चाहती है और चुनाव अभियान में जल्दी जाया जाए। मैक्सिमम जगह वन टू वन फाइट होना चाहिए। अरुणाचल में कैंडिडेट उतारने पर कहा कि अब समय नहीं है। कुछ जगह डिक्लेयर हमने किया है। डिले काफी ज्यादा हो गया है। जनवरी में कम से कम सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय करे।
अविनाश सिंह की रिपोर्ट




