हथियारबंद बदमाशों ने एक छात्र की गोली मारकर की हत्या

आरा : भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के भदवर गांव में गुरुवार की देर रात घर से बुलाकर हथियारबंद बदमाशों ने एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। जख्मी छात्र को गोली बाएं साइड पेट में मारी गई है। गोली लगते ही वह खून से लतपथ होकर वह जख्मी हालत में जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद उसके साथ रहे दोस्तों द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। जिसके बाद उसके साथ रहे दोस्तों ने फोन कर इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। जबकि परिजन द्वारा उसके दोस्तों पर ही फोन कर घर से बुलाने और उसे गोली मारने का आशंका जता रहे है। जानकारी के अनुसार मृतक चांदी थाना क्षेत्र के भदवर गांव निवासी दिनेश राय का 18 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार है।

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...