बिहटा में महिंद्रा फाइनेंस से दिनदहाड़े 9 लाख की लूट

बिहटा : राजधानी पटना से सटे बिहटा में दिनदहाड़े करीब नौ लाख की लूट हुई है। बिहार के राजधानी पटना में इन दोनों अपराधियों का खौफ इस कदर बढ़ चुका है कि अपराधियों में पुलिस का डर पूरी तरह से समाप्त दिख रहा है। जिसका नतीजा यह है की दिनदहाड़े अपराधी घटना को अंजाम देते दिख रहे हैं। ताजा मामला पटना जिले के बिहटा थाना से महज कुछ ही दूरी पर श्रीरामपुर टोला के सामने महिंद्रा फाइनेंस से करीब नौ लाख की लूट हुई है।

आपको बताते चलें कि यहां से मात्र कुछ ही दूरी पर थाना है। अपराधी बहुत ही आसानी तरीके से घटना को अंजाम देकर फरार हो गए हैं। बिहटा में अपराधी पुलिस के हाथ से बेलगाम हो चुके हैं। तीन दिन पहले भी एक सरकारी अस्पताल की एएनएम महिला से प्रखंड कार्यालय के पास से बाइक सवार अपराधी दो लाख रुपए लेकर फरार हो गया था। उसके बाद कल सुबह एक विधवा महिला को गोली मार कर हत्या कर दी गई। आज सुबह महिंद्रा फाइनेंस में करीब नौ लाख की लूट हो गई।

बता दें कि आठ की संख्या में अपराधी पहले ग्राहक बनकर महिंद्रा फाइनेंस ऑफिस में पहुंचते हैं। अचानक अपराधियों ने हथियार निकाल कर फाइनेंस के सभी स्टाफ को हथियार के बल पर कैश काउंटर से करीब साढ़े आठ लाख निकाल कर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है।

अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...