Teri Laal Chunariya ने गर्दा उड़ा दिया, दो दिन में मिल गये इतने करोड़…

रांचीः पावर स्टार पवन सिंह के गाने Teri Laal Chunariya ने धमाल मचा दिया है। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ने अपने गाने ‘तेरी लाल चुनरिया’ से गर्दा मचा दिया है। एक्टर-सिंगर पवन सिंह के साथ तेरी लाल चुनरिया वीडियो में बॉलीवुड की ‘बेबी डॉल’ यानि सनी लियोनी ने सबके होश उड़ा दिये हैं।

तेरी लाल चुनरिया 2 22Scope News

पवन सिंह-सनी लियोनी का ये गाना दो दिनों में ही एक करोड़ के आंकड़े के छूने वाला है। Teri Laal Chunariya को Youtube प्लेटफॉर्म पर अबतक 84 लाख से ज्यादा Views मिल चुके हैं और लगातार ताबड़तोड़ मिल रहे व्यूज से ‘तेरी लाल चुनरिया’ गाना हर वक्त रिकॉर्ड बनाता जा रहा है। Teri Laal Chunariya को अबतक 3 लाख से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं।

Pawan Singh के Birthday पर ‘तेरी लाल चुनरिया’ हुई Release

5 जनवरी यानि पवन सिंह के जन्मदिन पर Teri Laal Chunariya गाने को DRJ Records के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। एक बार फिर ‘तेरी लाल चुनरिया’ के जरिये पवन सिंह का सुरीला अंदाज देखने को मिला है। गाने में पवन सिंह के जो आउटफिट दिखाये गये हैं वो भी मानो कहर बरपा रहे हैं।

बेबी डॉल के साथ 38 साल के पवन सिंह छा गये हैं। सनी लियोनी भी हर बार की तरह इस गाने में माहौल को टॉप लेवल पर ले गई हैं। सफेद रंग की घाघरा-चोली में तो सनी लियोनी ने दर्शकों को दीवाना कर दिया है।

Teri Laal Chunariya के बोल पर फिदा हुए भोजपुरी फैन

पवन सिंह के इस म्यूजिक वीडियो को ग्रैंड लेवल पर बनाया गया है। ’आशिक हूं मैं तेरे हुस्न का, तेरी लाल चुनरिया गोरी, चुरा के मेरा दिल ले गई’ गीत के बोल को रश्मि विराज ने लिखा है। ज्योतिका तंगरी के साथ पवन सिंह ने तेरी लाल चुनरिया को गाया है।

ये भी पढ़ें- निलंबित आईएएस पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से मिला बड़ा झटका ! 

हलांकि तेरी ताल चुनरिया रिलीज से पहले ही जब इस गाने का टीजर आया था, तो फैंस बेसब्री से इस गाने का इंतजार कर रहे थे और मजे की बात ये भी रही कि दर्शकों के इंतजार और उम्मीद पर पवन सिंह खरा उतरे। हर घंटे भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का गाना तेरी लाल चुनरिया रिकॉर्ड बनाता जा रहा है।

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: ‘पावर स्टार’ पवन सिंह को...

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: अपर न्यायाधीश परिवार न्यायालय में बुधवार, 9 सितंबर को ज्योति सिंह पेश हुईं, जबकि भोजपुरी स्टार व एमएलसी...

Health Minister Bihar: बिहार में AI से Smart होगी स्वास्थ्य व्यवस्था,...

Health Minister Bihar पटना: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक आधारित और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाने...

Vantara Laos Elephant Conservation: 43 साल की हथिनी मे खामनॉय को...

Vantara Laos Elephant Conservation: लाओस में बीमार और घायल हाथियों के इलाज तथा संरक्षण के लिए वनतारा ने मांडलाओ एलीफेंट कंजर्वेशन के साथ मिलकर...