अब गाते और एक्टिंग करते भी नज़र आएंगे स्टार गीतकार आज़ाद सिंह

रांची : भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के खास गीतकार आज़ाद सिंह अब खुद का गाना लेकर आ रहे हैं. उनका पहला गाना ‘का हाल बा’ 8 जनवरी को रिलीज होगा. खेसारी और पवन ही नहीं आजाद सिंह ने निरहुआ, रवि किशन, अरविंद अकेला कल्लू समर सिंह व प्रियंका सिंह जैसे स्टार्स के लिए गाने लिखे हैं. निर्माता-निर्देशक योगेश राज मिश्रा के IFA म्यूजिक वर्ल्ड के साथ मिलकर अब वे पहली बार गायक रुप में लोगों के सामने आ रहे हैं.

गाने का टाइटल है-का हाल बा. गाने में आजाद सिंह एक्टिंग करते भी नज़र आएंगे. एलबम रिलीज से पहले प्रमोशन के दौरान आजाद सिंह ने कहा कि योगेश राज मिश्रा का काम करने का कुछ अलग अंदाज है. वह हमेशा कुछ ना कुछ नया ढूंढते रहते हैं . इसलिए लोगों को इस बार भी कुछ नया देखने को मिलेगा. आजाद सिंह ने कहा कि योगेश राज मिश्रा ने एक दिन उनकी आवाज़ सुनी.इसके बाद मुझे कहा कि तुम्हारी आवाज बहुत अच्छी है, क्यों न हम इस पर काम करें और मेरा सपना सच कर दिया.

ए मेरे वतन के लोगों… गीतकार प्रदीप के जन्मदिन पर स्वर कोकिला का महाप्रयाण

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...