जंगली सूअर का शिकार करने के मामले में 3 गिरफ्तार

कैमूर : कैमूर से बड़ी खबर है। भगवानपुर थाना क्षेत्र के चुआ के खरेठवां जंगल में जंगली सूअर का शिकार कर मांस खाने और बेचने की थी तैयारी गुप्त सूचना पर पहुंची। वन विभाग की पुलिस ने जंगली सूअर का शिकार करने के मामले में तीन शिकारियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही मौके से एक भराठी बंदूक एवं सूअर के मांस को बरामद कर जब्त किया। सभी गिरफ्तार शिकारियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

गिरफ्तार सभी शिकारियों में रामगढ़ प्रखंड के भतौनी गांव निवासी अंतू कुमार बिंद, संजय बंद और चैनपुर प्रखंड के लोहरा गांव निवासी रामायण बिंद बताया जाता है। वहीं भभुआ सदर अस्पताल में सभी का मेडिकल जांच की गई। जिसके बाद कैमूर वन विभाग पदाधिकरी चंचल प्रकाशम ने बताया कि वन विभाग की पुलिस को गुप्त सूचना मिली था कि भगवानपुर प्रखंड के चूआ परिसर अंर्तगत खरेठवा जंगल में कुछ लोगों द्वारा जंगली सूअर का शिकार किया गया है और उसके मांस को बेचा और पकाकर खाया जा रहा है।

आपको बता दें कि जिसके बाद सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके से तीन शिकारियों को गिरफ्तार किया। वहां से सुअर का ढाई किलो कच्चा मांस और तसली में बनाया गया सुअर के मांस को बरामद किया गया। इसके साथ ही छानबीन के दौरान शिकार करने वाला एक भराठी बंदूक एवं कुल्हाड़ी एवं बाइक को बरामद कर जब्त किया गया है। जिस पर वन विभाग एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...

SIR 2026 Jharkhand:SIR 2026 में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की बढ़ी जवाबदेही, अब...

 झारखंड में SIR 2026 कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को अब प्रतिदिन प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। जरूरत नहीं होने पर प्रतिनियुक्ति खत्म...

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिपटना 31°C 26°C 7.2 मिमी ओलों के साथ तूफान 11 किमी/घंनालंदा 31°C 26°C 9.1 मिमी ओलों के साथ तूफान 12 किमी/घंभोजपुर 31°C 27°C 1.7 मिमी आंधी-तूफान संभावित 13 किमी/घंबक्सर 32°C 26°C 0.6 मिमी आंधी-तूफान संभावित 8...