अखण्ड राष्ट्रीय हिन्दू सेना के नगर उपाध्यक्ष बने नितेश कमलापुरी

चैनपुर: सोमवार को अखण्ड राष्ट्रीय हिन्दू सेना की बैठक चैनपुर मंदिर के प्रांगण में हुई।

जिसमे सर्व सम्मति से ज़िला अध्यक्ष रंजन वर्मा के द्वारा मेदिनीनगर नगर उपाध्यक्ष नितेश कमलापुरी जी को मनोनीत किया गया।  इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि इस प्रकार ही लगातार बैठक कर संगठन का विस्तार किया जायेगा।

नितेश कमलापुरी ने नगर उपाध्यक्ष बनने पर संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा की संगठन को मजबूत करने के लिए जो जिम्मेवारी सौंपी गई है पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करते हुए कार्य करूंगा साथ ही सनातन मूल्यों की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहा और आगे भी रहूंगा।

संगठन की अगली बैठक 14 जनवरी दिन रविवार को दोपहर 12 बजे महावीर मन्दिर चैनपुर होगी जिसमें बाकी सदस्यों को भी पदभार ग्रहण कराया जाएगा।

इस बैठक में विभाग अध्यक्ष शशिभूषण मिश्रा, विभाग संरक्षक मनीष सिंह ,ज़िला अध्यक्ष रंजन वर्मा , विभाग संगठन मंत्री सजंय प्रजापति, युवा वाहिनी अध्यक्ष शुभय राज, संदीप कुमार दास , शशिकांत कुमार, विवेक चौबे, मनीष वर्मन ,अभी गुप्ता ,सौरभ कुमार, धर्मेंद्र चन्द्रवंशी, वाशु ,सूरज , आकाश कुमार , विकास कुमार ,सागर, जितेंद्र यादव , रवि शंकर इत्यादि लोग उपस्थित हुए।

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...