हथियारबंद अपराधियों ने पूर्व मुखिया को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

आरा : भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दक्षिण एकौना गांव में गुरुवार की दोपहर हथियारबंद अपराधियों ने स्कॉर्पियो पर सवार पूर्व मुखिया विनोद कुमार सिंह को ताबड़तोड़ दो गोली मार दी। जख्मी पूर्व मुखिया को एक गोली बाएं हाथ में बांह पर एवं दूसरी गोली उसी हाथ में कलाई एवं केहुनी के बीच लगी है। इसके अलावा अपराधियों ने उनके स्कॉर्पियो पर भी ताबड़तोड़ तीन गोलियां बरसाईं। जिसके कारण स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गई और टायर पंचर हो गया।

आपको बता दें कि गोली लगने के कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद उनके साथ स्कॉर्पियो में रहे सहयोगी द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मी पूर्व मुखिया गड़हनी थाना क्षेत्र के बगवां गांव निवासी स्व. गिरजा प्रसाद सिंह के 55 वर्षीय पुत्र सह गड़हनी प्रखंड के बगवां पंचायत के पूर्व मुखिया विनोद कुमार सिंह हैं।

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Cyber Fraud: रांची में सोशल मीडिया दोस्ती और फर्जी APK से...

रांची में साइबर अपराधियों ने सोशल मीडिया पर दोस्ती और फर्जी आरटीओ चालान APK फाइल के जरिए दो लोगों से करीब 5.90 लाख रुपये...

Jharkhand Cabinet Meeting: झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, JPSC पुनर्गठन और...

झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को प्रोजेक्ट भवन में होगी। JPSC पुनर्गठन, कर्मचारियों की वेतन विसंगति और खनन नियमों से जुड़े प्रस्तावों पर...

NTA Exam Calendar 2027: JEE Main, UGC NET और CUET PG...

 NTA ने JEE Main 2027, UGC NET दिसंबर 2026, CSIR UGC NET और CUET PG 2027 का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। जानें...