बोकारो में एयरपोर्ट लगभग बनकर तैयार, धनबाद में कब?

रांची: एक तरफ बोकारो में एयरपोर्ट लगभग बनकर तैयार है, तमाम तैयारियां पूरी है.और अब धनबाद में भी एयरपोर्ट निर्माण की मांग तेज हो गई है.
धनबाद में एयरपोर्ट निर्माण के लिए बकायदा ‘सबने मिलकर ठाना है, धनबाद में हवाई अड्डा बनाना है’  नारे के साथ अभियान भी चलाया जा रहा है.
जनजागरण यात्रा के जरिये धनबाद जिला चैंबर, जीटा, अभिभावक संघ, लायंस क्लब समेत कई संस्थानों ने धनबाद में एयरपोर्ट निर्माण की मांग की है.
जनजागरण के साथ साथ धनबाद में एयरपोर्ट निर्माण के लिए सोशल मीडिया पर भी अभियान चलाने की बात कही जा रही है
IIT-ISM जैसे संस्थान के बावजूद धनबाद में एयरपोर्ट नहीं
बोकारो में एयरपोर्ट लगभग बनकर तैयार, धनबाद में कब?
एक तरफ बोकारो में एयरपोर्ट लगभग बनकर तैयार है, तमाम तैयारियां पूरी है.और अब धनबाद में भी एयरपोर्ट निर्माण की मांग तेज हो गई है
मिशन एयरपोर्ट से जुड़े लोगों ने कहा कि धनबाद जिला में IIT-ISM जैसे संस्थान हैं, कई औद्योगिक क्षेत्र हैं, विकास से जुड़े कई औद्योगिक संस्थान हैं, बावजूद इसके धनबाद में एयरपोर्ट नहीं होना लोगों को कचोटता है.
धनबाद में एयरपोर्ट नहीं होने से कई लोगों को यहां आने-जाने में परेशानियां होती है.
धनबाद में मिशन एयरपोर्ट से जुड़े लोगों को मलाल है कि राज्य के कई ऐसे जिलों में एयरपोर्ट है, जहां धनबाद से कम आबादी है लेकिन धनबाद में अबतक एयरपोर्ट का निर्माण नहीं हो सका है.
केंद्रीय मंत्री-मुख्यमंत्री से धनबाद में एयरपोर्ट के लिए मिल चुका है आश्वासन
पिछले साल केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे भी अक्टूबर महीने में धनबाद आये थे, तो उन्होंने भी धनबाद में एयरपोर्ट निर्माण का भरोसा दिया था.
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा था कि धनबाद उड़ान योजना में शामिल है और एयरपोर्ट के लिए जरूरी मापदंड पूरा होने पर आगे का काम हो सकेगा.
वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी अपने पिछले दौरे के दौरान लोगों को आश्वासन दिया था कि यहां पर एयरपोर्ट के लिए वह पहल करेंगे.लेकिन अबतक धनबाद एयरपोर्ट निर्माण के लिए पहल तक नहीं शुरू की गई है.

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...

 Hemant Soren: बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर...

 बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई। अदालत ने अपना आदेश सुरक्षित...