आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ी

रांची. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा- 2023 के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि तकनीकी कारणों से आगे बढ़ा दी है.

अब उक्त परीक्षा के लिए 22 जनवरी से लेकर 21 फरवरी की मध्य रात्रि तक ऑनलाइन आवेदन जमा लिया जायेगा.

पूर्व में 15 जनवरी से लेकर 14 फरवरी की मध्य रात्रि तक आवेदन जमा होना था.

परीक्षा शुल्क का भुगतान 23 फरवरी की मध्य रात्रि तक किया जा सकेगा. वहीं फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करने की तिथि 25 फरवरी की मध्य रात्रि तक निर्धारित की गयी है.

समर्पित ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन के लिए 26 फरवरी से 28 फरवरी की मध्य रात्रि तक आयोग की वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध कराया जायेगा.

उल्लेखनीय है कि 4919 आरक्षी (सिपाही) की नियुक्ति के लिए जेएसएससी द्वारा प्रक्रिया शुरू की गयी है.

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...