रांचीः एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर के पूल बी के मुकाबले में अमेरिका ने न्यूजीलैंड को रोमांचक मुकाबले में 1-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही अमेरिका सेमीफाइनल में पहुंच गया है।

जर्मनी और जापान के बाद अमेरिका ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। अब सेमीफाइनल में अमेरिका का मुकाबला जापान से होगा।
पूल बी एक अन्य मैच आज रात 7ः30 बजे भारत और इटली के बीच खेला जाने वाला है। भारत अगर यह मुकाबला जीतता है तो वह सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।

















