Commercial Advertisment

विमेंस हॉकी ओलेंपिक क्वालीफायर्स: दूसरे सेमीफाइनल में जर्मनी से 4-3 से हारा भारत

Ranchi. एफआईएच विमेंस हॉकी ओलेंपिक क्वालीफायर्स के दूसरे सेमीफाइनल में भारत को जर्मनी ने 4-3 से हराया दिया है। इससे जर्मनी फाइनल में पहुंच गया है। अब उसक फाइनल में मुकाबला अमेरिका से होगा। वहीं तीसरे नंबर के लिए भारत का मुकाबला जापान से होगा। यदि भारत यह मैच जीतता है तो फाइनल खेलने की संभावना बन सकती है। यह मैच रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में गुरुवार को हुआ।

15वें मिनट में भारत की ओर से दीपिका ने पेनल्टी कॉर्नर में भारत के लिए पहला गोल किया था और भारत 1-0 से बढ़त बना लिया था। इसके बाद जर्मनी ने 26 वें मिनट में बराबरी का गोल किया। वहीं 3-3 से बराबर होने के बाद डेथ टाइम में भारत का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और जर्मनी ने एक गोल कर मुकाबला जीत लिया।

इससे पहले, पहले सेमीफाइनल में अमेरिका ने जापान को दो गोलों से पराजित कर एफआईएच विमेंस हॉकी ओलेंपिक क्वालीफायर्स के फाइनल में जगह बना ली है। इसी के साथ अमेरिका पेरिस ओलेंपिक 2024 के लिए क्वॉलीफाई कर गया है।

वहीं पहले सेमीफाइनल में यूएसए (अमेरिका) का मुकाबला जापान से हुआ। इस मुकाबले में बढ़त जापान ने बनाई। 38 वें मिनट में सीमादा अमीरू ने पेनल्टी कॉर्नर पर पहला गोल किया, लेकिन चौथे क्वार्टर में अमेरिका ने 52वें और 56वें मिनट में गोलकर मैच दो-एक से जीत लिया। अमेरिका के लिए हॉफमैन एश्ले और अबिगेल ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया। फाइनल में अमेरिका का मुकाबला दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला जर्मनी से अब से कूछ ही देर में शुरू होगा।

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...