Breaking News : विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने दिया हेमंत को झटका!

बाबूलाल मरांडी के साथ मंच साझा कर दिखाये झारखंड सरकार के खिलाफ तेवर!

रांचीः जेएमएम के विधायक लोबिन हेम्ब्रम को अक्सर अपनी ही सरकार का आलोचना करते हुए कई बार देखा जाता है…लेकिन साहिबंगज के बोरियो से जेमएमएम विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने अब खुलकर जेएमएम के खिलाफ बागी तेवर अपना लिया है।

सोहराय मिलन समारोह में लोबिन हेम्ब्रम झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के साथ नजर आये…और यहां लोबिन हेम्ब्रम ने हेमंत सोरेन की सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली…हेमंत सरकार की नीतियों के खिलाफ बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में खुलकर बोले।

हेमंत सरकार की नीतियों से नाराज लोबिन हेम्ब्रम

लोबिन हेंब्रम
लोबिन हेंब्रम

हलांकि इससे पहले भी जेएमएम विधायक लोबिन हेम्ब्रम खुलकर सार्वजनिक मंच से झारखंड सरकार पर हमलावर नजर आ चुके हैं। विधानसभा के भीतर भी सरकार के साथ बैठकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर कर चुके हैं…चाहे 60-40 का मुद्दा हो, जंल, जंगल और जमीन की बात हो…आदिवासियों का मुद्दा हो…लोबिन हेम्ब्रम हेमंत सरकार के खिलाफ कई बार अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें-आयकर विभाग की छापेमारी

JMM Lobin Hembram
JMM Lobin Hembram
विधायक लोबिन हेम्ब्रम की नाराजगी के बीच कयासों का दौर शुरू

सोहराय मिलन समारोह में बाबूलाल मरांडी के साथ लोबिन हेम्ब्रम का मंच साझा करना, विपक्षी दल के बड़े नेता बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में हेमंत सरकार पर हमलावर रहना, खुलकर सरकार के खिलाफ नाराजगी करना, इन तमाम बातों से अब सियासी कयास लगाये जा रहे हैं कि…जेएमएम विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने जेएमएम के खिलाफ बागी तेवर अपना लिया है…और अगर ऐसा होता है तो संथाल परगना में जेएमएम का गढ़ भेदने में बीजेपी को आसानी होगी..हलांकि लोबिन हेम्ब्रम को लेकर अबतक ये सियासी कयास भर ही हैं।

 

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...