विधायक मनीष जायसवाल ने अपने बूथ पर किया दीवार लेखन…

हजारीबागः भाजपा शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार बुधवार को हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र स्थित बिहारी दुर्गा स्थान के समीप हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने दीवार लेखन कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

विधायक के आवासीय परिसर के बूथ संख्या 209 के नजदीक आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के निमित्त भाजपा के ‘दीवार लेखन कार्यक्रम’ का शुभारंभ हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने दीवार लेखन कर दिया।

मनीष जायसवाल 2 1 22Scope News

विधायक मनीष जायसवाल ने ‘एक बार फिर से मोदी सरकार’ नामक स्लोगन वाल पर ब्रस और पेंट के सहारे लिखा। उल्लेखनीय है कि इस स्लोगन के साथ देश भर के हर बूथ पर वाल राइटिंग का कार्यक्रम किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि एक बार फिर से मोदी सरकार के लिए हम कार्यकर्ता तैयार हैं।

विधायक मनीष जायसवाल – इस बार 400 पार

मौके पर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि हमारा प्रयास है कि भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इस अभियान में शामिल हों और इस बार 400 पार के नारे के साथ एक नई ऊर्जा के साथ जनता के बीच हम पहुंचे।

ये भी पढ़ें-कांग्रेस के झारखंड प्रभारी से मिल अशोक सिंह ने बताया झारखंड के बीआरपी, सीआरपी की परेशानी, वैट का भी उठाया मुद्दा

Manish Jaiswal

मौके पर स्थानीय नगर भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विवेक बरियार, विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह राठौड़, किशोरी राणा, अविनाश कुमार सोनू, ऋषि शर्मा, विधायक प्रतिनिधि बंटी तिवारी, टोनी जैन, कुलदीप कृष्णा, जयप्रकाश, विजय वर्मा, मुकेश सोनी, नरेश ठाकुर, भाजयुमो नेता राजकरण पांडेय, विशेषांक वर्मा, विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

Ranchi BJP Congress Protest: रांची में भाजपा कार्यालय के बाहर बवाल,...

Ranchi BJP Congress Protest: गुरुवार को राजधानी रांची में कांग्रेस पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान BJP राज्य कार्यालय के बाहर हालात तनावपूर्ण हो गए।...

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा- छात्रों पर नहीं हो राजनीति, जो...

पटना : बिहार विधानसभा में पांच दिन की मॉनसून सत्र चल रहा है। इस बीच नीट छात्रों लेकर देशभर में विपक्षी पार्टी और छात्रों...

Jharkhand Flying Institute Course: झारखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी, अब...

Jharkhand Flying Institute Course: झारखंड के युवाओं के लिए एविएशन सेक्टर में करियर बनाने का एक नया मौका मिलने वाला है। झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट ने...