Attack on ED Officials: पश्चिम बंगाल में ईडी टीम पर हुए हमले मामले में सुनवाई करते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई और पुलिस की ज्वाइंट एसआईटी टीम से कराने का आदेश दिया है। इसके लिए हाईकोर्ट ने कहा है सीबीआई और बंगाल पुलिस की एसआईटी टीम का गठन जल्द से जल्द किया जाए।
पश्चिम बंगाल में ईडी अधिकारियों पर हुए हमले मामले ईडी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर मामले की जांच में बंगाल पुलिस पर ढिलाई बरतने का आरोप लगाया था। साथ ही हाईकोर्ट से मांग की थी कि जांच राज्य पुलिस से लेकर सीबीआई को सौंपी जाए। इस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने एसआईटी टीम का गठन करने का आदेश दिया है।
Attack on ED Officials

ईडी का आरोप है कि उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में जब वे टीएमसी नेता शाजहां शेख के परिसर की तलाशी लेने ईडी अधिकारी गये हुए थे तो उन पर हुए हमले में हुए थे, जिनमें तीन अधिकारी घायल हो गए थे और इस दौरान ईडी अधिाकीर का सामान भी लूट लिया गया था।

















