Hizbul Mujahideen Financier Arrested: दिल्ली पुलिस ने हिजबुल मुजाहिदीन के फाइनेंसर को किया गिरफ्तार

Hizbul Mujahideen Financier Arrested: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हिजबुल मुजाहिदीन के फाइनेंसर को गिरफ्तार किया है। आरोपी जम्मू-कश्मीर के सोपोर जिले का रहने वाला है। उसका नाम मोहम्मद रफी नजर बताया जा रहा है। वह आतंकी रफी नजर हिजबुल के हैंडलरों के जरिए पैसे लेकर उन्हें घाटी में पहुंचा रहा था, जहां इनके जरिए आतंकी घटनाएं अंजाम दी जाती थीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस जांच में पता चला है कि आतंकी रफी नजर को पाकिस्तान से हिजबुल मुजाहिदीन के हैंडलर्स पैसे भेजते थे। फिर रफी नजर जम्मू-कश्मीर में इन पैसों का हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों तक पहुंचाता था, जो आतंकी संगठन की नापाक हरकतों को अंजाम देने के लिए इनका इस्तेमाल करते थे।

बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी जावेद मट्टू को 4 जनवरी को डीएनडी फ्लाइओवर के पास से गिरफ्तार किया था। मट्टू की निशानदेही पर मोहम्मद रफी नजर को पकड़ा गया है। स्पेशल सेल मट्टू का 12 दिन का रिमांड ले चुकी है। वहीं मोहम्मद रफी नजर 4 दिन से पुलिस रिमांड पर है। दोनों की रिमांड आज खत्म हो रही है। दोनों आतंकियों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया है।

Jharia Land Subsidence: झगड़ा देखने निकला शख्स, पीछे धंस गयी जमीन;...

Jharia Land Subsidence: बीसीसीएल एरिया-10 के अंतर्गत लिलोरी पथरा इलाके में एक बार फिर अचानक जमीन धंसने से लोगों में दहशत फैल गयी। भू-धंसान की...

Bokaro Sector 12D Fire: बोकारो के सेक्टर-12D में आधी रात भीषण...

Bokaro Sector 12D Fire: सेक्टर-12D में बीती रात करीब दो बजे पवन किराना स्टोर में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। दुकान...

जन्मदिन की आड़ में हैवानियत: वियाग्रा खाकर दुष्कर्म, दोबारा विरोध करने...

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश)। रक्षाबंधन पर घर लौट रही एक 22 वर्षीय युवती को अपने ही सहपाठी प्रेमी की सनक का शिकार बनना पड़ा। जिले...