विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से कल बातचीत करेंगे पीएम मोदी

Desk. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल दोपहर साढ़े 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों के साथ बातचीत करेंगे। इस अवसर पर पीएम मोदी उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। कार्यक्रम में देश भर से विकसित भारत संकल्प यात्रा के हजारों लाभार्थी शामिल होंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और स्थानीय स्तर के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

केंद्र सरकार ने बताया है कि प्रधानमंत्री ने 15 नवंबर, 2023 को विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरु होने के बाद से पूरे देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों के साथ नियमित रूप से बातचीत की है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 30 नवंबर, 9 दिसंबर, 16 दिसंबर, 27 दिसंबर और 8 जनवरी, 2024 को बातचीत हुई है। इसके अलावा पीएम मोदी ने पिछले महीने अपनी वाराणसी यात्रा के दौरान लगातार दो दिन विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों के साथ आमने-सामने बातचीत की थी।

केंद्र सरकार का कहना है कि देश भर में विकसित भारत संकल्प यात्रा चलाई जा रही है। इसका उद्देश्य सरकार की प्रमुख योजनाओं की परिपूर्णता प्राप्ति है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इन योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से सभी लक्षित लाभार्थियों तक पहुंचे। सरकार ने बताया है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लेने वालों की संख्या 15 करोड़ को पार कर गई है।

Deoghar News: देवघर में 1.9 किलो गांजा के साथ तीन आरोपी...

देवघर: देवघर पुलिस को जिले में अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ चल रहे अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। गुप्त सूचना के...

रामगढ़ DC ऋतुराज बने क्लास टीचर, बच्चों को पढ़ाया और दिया...

रामगढ़: रामगढ़ के डिप्टी कमिश्नर ऋतुराज ने बुधवार को डुल्मी ब्लॉक इलाके का दौरा किया ताकि विकास योजनाओं और शिक्षा व्यवस्था की ज़मीनी हकीकत...

राज्यसभा चुनाव से पहले होटल में ठहरे BJP विधायक पर स्वास्थ्य...

रांची: झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। वोटिंग से पहले बीजेपी विधायकों को रांची के मेन रोड स्थित...