Ram Mandir Inauguration: आजकल पूरा देश राममय, आंध्र प्रदेश में बोले पीएम मोदी

Ram Mandir Inauguration: 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होना है। इसको लेकर तैयारियां जोड़ों पर चल रही है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आजकल पूरा देश राममय है। प्रभु राम का जीवन विस्तार, उनकी प्रेरणा और आस्था भक्ति के दायरे से कहीं ज्यादा है।

दरअसल, पीएम मोदी ने आज आंध्र प्रदेश में सीमा शुल्क, अप्रत्यक्ष कर और नारकोटिक्स अकादमी का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से 11 दिन पूर्व मेरा व्रत चल रहा है। आजकल पूरा देश राममय है। प्रभु राम का जीवन विस्तार, उनकी प्रेरणा और आस्था भक्ति के दायरे से कहीं ज्यादा है।

Ram Mandir Inauguration: रामराज्य के 4 स्तंभ

पीएम मोदी ने कहा कि रामराज्य सुशासन के 4 स्तंभों पर खड़ा था। ये चार स्तंभ- सम्मान से बिना भय के हर कोई सिर ऊंचा कर चल सके, हर नागरिक के साथ समान व्यवहार हो, कमजोर की सुरक्षा हो और धर्म यानी कर्तव्य सर्वोपरि हो। इसमें जनता ही राजा है। सरकार जनता की सेवा करती है।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमने जीएसटी के रूप में देश को एक नई आधुनिकता दी। हमने जो कुछ भी जनता से लिया वो जनता को समर्पित कर दिया, यही सुशासन है। सात लाख तक हमने टैक्स पर छूट दी है। इससे करीब ढाई लाख करोड़ की टैक्स की बचत की गई है। उन्होंने कहा कि टैक्स के सही इस्तेमाल होने से आज लोग आगे बढ़कर टैक्स दे रहे हैं।

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...