Advertisment

सहयोग शिविर : सबसे अधिक पश्चिम चंपारण में प्राप्त हुए आवेदन, निष्पादन दर 94 फीसदी के पार

पटना : शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में जनता की समस्या समाधान के लिए लगाए जा रहे सहयोग शिविर में 16 जून तक समस्या संबंधी सबसे अधिक आवेदन और शिकायत प्राप्त करने वाला जिला पश्चिम चंपारण है। यहां कुल 19661 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 17887 (94.50 फीसदी) का समाधान किया जा चुका है। आवेदन प्राप्त करने के मामले में दूसरे स्थान पर 18297 आवेदनों के साथ भोजपुर जिले का नाम शामिल है। यहां प्राप्त कुल आवेदनों में 16009 (89.64 का निपटारा किया जा चुका है। अगर गौर करें तो आवेदन प्राप्त करने के ही मामले में 16902 आवेदनों के साथ बेगूसराय तीसरा, 16409 के साथ मुजफ्फरपुर चौथा और 14019 के साथ गोपालगंज पांचवे स्थान पर है। इन जिलों में आवेदनों का निपटारा क्रमशः 15021 (89.54 फीसदी), 14303 (92.67) व 12912 (96.69 फीसदी) किया जा चुका है।

सरकार की ओर से 19 मई से शुरू शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों के निपटारा के मामले में 96.69 फीसदी अंकों के साथ पहला स्थान हासिल करने वाला गोपालगंज है

इस तरीके से देखा जाए तो राज्य सरकार की ओर से 19 मई से शुरू शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों के निपटारा के मामले में 96.69 फीसदी अंकों के साथ पहला स्थान हासिल करने वाला गोपालगंज है। आवेदन निष्पादन में 95.81 फीसदी अंकों के साथ सारण दूसरा, 95.48 के साथ शेखपुरा तीसरा, 95.20 के साथ शिवहर चौथा और 95.11 फीसदी के साथ कटिहार पांचवा स्थान हासिल करने वाला जिला है।

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित सहयोग शिविर में 16 जून तक सभी 38 जिलों को मिलाकर 309919 आवेदन प्राप्त हुए हैं

राज्य में जनता की समस्या समाधान और सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित सहयोग शिविर में 16 जून तक सभी 38 जिलों को मिलाकर 309919 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसमें से 269240 आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया जा चुका है। 13104 आवेदनों के प्रासंगिक नहीं होने की वजह से निरस्त किया गया है। बाकी के 27575 आवेदन किन्हीं कारणों से लंबित हैं। लंबित मामलों का निपटारा भी जल्द ही किया जाएगा।

यह भी पढ़े : अब शहरों में भी लगेगा ‘सहयोग शिविर’, मुख्य सचिव ने जारी किए निर्देश

Zarina Khatun Museum Ramgarh: झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर से रूबरू हुए...

Zarina Khatun Museum Ramgarh: राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के खोरठा विभाग के पोस्ट-ग्रेजुएट (तीसरे सेमेस्टर) छात्रों ने 31 जुलाई, 2026 को एक एजुकेशनल टूर के...

Pahari Mandir First Somwari 2026: पहाड़ी मंदिर में अरघा से होगा...

Pahari Mandir First Somwari 2026: सावन के पवित्र महीने के पहले सोमवार के लिए राजधानी के मशहूर पहाड़ी मंदिर में ज़ोर-शोर से तैयारियां पूरी कर...

LPG Cylinder Price: रांची में 209 रुपये सस्ता हुआ कमर्शियल गैस...

LPG Cylinder Price: अगस्त की शुरुआत के साथ ही, सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। 1 अगस्त से रांची समेत...