कुशवाहा ने कहा- नीतीश कुमार ने अतिपिछड़ा समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा

पटना : जनता दल (यू) मुख्यालय के कर्पूरी सभागार में आज मिलन समारोह का आयोजन हुआ। हीरालाल खड़िया के नेतृत्व में पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, लघु व जल संसाधन मंत्री जयंत राज एवं अनुसूचित जाति-जनजाति मंत्री रत्नेश सदा ने प्राथमिक सदस्यता दिलवाई। मंच का संचालन पार्टी के प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह ने की। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधान पार्षद संजय कुमार सिंह ‘गांधी जी’, पूर्व मंत्री मुनेश्वर चैधरी, वासुदेव कुशवाहा, दीनानाथ औक डाॅ. हुलेश मांझी आदि मौजूद थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि हीरालाल खड़िया के नेतृत्व में जदयू की सदस्यता ग्रहण करने वाले तमाम साथियों को मैं विश्वास दिलाता हूं कि पार्टी आपके मान-सम्मान का पूरा ख्याल रखेगी। आप सभी साथियों से भी हमारी अपेक्षा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सामाजिक न्याय के साथ विकास की मुहिम में मजबूती प्रदान करेंगे।

उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि पार्टी द्वारा 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्मशताब्दी समारोह मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए हम सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार की 13 करोड़ जनता को अपना परिवार मानते हैं और सबकी तरक्की के लिए दिन-रात काम करते हैं। विरोधियों द्वारा अड़ंगा लगाए जाने के बाद भी नीतीश कुमार ने जातीय गणना का काम पूरा किया और उसके बाद शोषित-वंचित समाज के लिए आरक्षण की सीमा को बढ़ाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया। देश की मौजूदा सरकार आरक्षण और संविधान को खत्म करना चाहती है। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए हमें संकल्प लेना है और बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत का पताका लहराना है।

बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मोदी सरकार को देश के गरीबों से कोई मतलब नहीं है। ये लोग सिर्फ गरीबों की हितैसी होने का दिखावा करते हैं। असल में इन्हें गरीबों की कोई चिंता नही है। श्रवण कुमार ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में हम लोग जुमलेबाजों की बोलती बंद करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के विकास कार्यो एवं विचारों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले तमाम साथियों का हम स्वागत करते हैं। हमें साथ मिलकर नीतीश कुमार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। हीरालाल खड़िया ने कहा कि गरीबों के लिए असली भगवान हैं नीतीश कुमार हैं। मुख्यमंत्री ने गरीब के बच्चों को आर्थिक और शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रहे हैं। जिसका लाभ आम जनता को मिला है।

नीतीश पहुंचे पार्टी दफ्तर

उमेश कुशवाहा ने कहा की नीतीश कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार प्रदेश कार्यालय में आए। उन्होंने कहा की पार्टी के तमाम कार्यकर्ता नेता पदाधिकारी ने नीतीश कुमार का भरपूर स्वागत किया। नीतीश कुमार आज पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता से बातचीत की है। पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता को नीतीश कुमार ने नववर्ष की शुभकमना और बधाई दी। उमेश कुशवाहा ने कहा की कोई राजनीतिक बात नहीं हुई है नीतीश कुमार ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से नवरात्र शुरू, 17 को दुर्गा...

 10 अक्टूबर को पितृपक्ष समाप्त होगा और 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। रांची में 17 अक्टूबर को प्रतिमा स्थापना और नवपत्रिका प्रवेश...

LPG e-KYC: 1 अक्टूबर से बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण जरूरी, सब्सिडी के...

 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले घरेलू LPG सिलेंडर के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण जरूरी होगा। e-KYC करा चुके ग्राहकों को दोबारा प्रक्रिया नहीं...

NEET PG Answer Key: पहली बार NBEMS जारी करेगा ऑफिशियल आंसर-की,...

NEET PG की ऑफिशियल Answer Key जल्द जारी होगी। NBEMS पहली बार आंसर-की जारी करेगा। उम्मीदवार ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकेंगे, रिजल्ट 30 सितंबर तक...