आज बारिश, घना कोहरा, सड़कों पर रहे सभंलकर

रांची: राजधानी समेत पूरे झारखंड में बुधवार की सुबह घने कोहरे व कम विजिबिलिटी के बीच हुई। सुबह में 10 मीटर आगे आगे कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था।

जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, कोहरे का असर कम होने लगा। सुबह की ठंड ऐसी थी कि कोहरे में कनकनी की स्थिति थी। सबसे ज्यादा असर सुबह में स्कूल जाने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों पर पड़ा है।

इसे भी देखे: 19 जनवरी को इन तीन राज्यों का दौरा करेंगे पीएम मोदी

कोहरा ऐसा था कि सड़क पर 10 मीटर आगे चल रहे वाहन नजर नहीं आ रहे थे। ठंड की वजह से काफी कम बच्चे बस स्टॉप पर स्कूल की बस पकड़ने पहुंचे थे। यही स्थित गुरूवार की सुबह की भी रही। कोहरा ऐसा था कि सड़क पर कुछ मिटर के आगे कुछ नहीं दिख रहा था।

इसे भी देखे: BCAS ने IndiGo पर लगाया 1.20 करोड़ रुपये का जुर्माना, जानिए वजह

वहीं रोजाना कामकाज के लिए जाने वाले लोग भी देरी से ऑफिस पहुंचे, क्योंकि कोहरे और ठंड का असर उनके रोज के काम-काज पर भी पड़ा है।

दुर्घटना होने की आशंका से गाड़ी के हेडलाइट जलाकर बहुत धीमी गति से चल रहे थे। मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार आज रांची समेत झारखंड के अधिकांश हिस्से में बारिश होने के आसार हैं।

कई जगहों पर घना कोहरा छाया रहेगा। राज्य में अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होगी।

इसके बाद अगले दो से तीन दिनों में दो से तीन डिग्री की गिरावट होगी। 19 जनवरी से सुबह में कोहरे, धुंध के बाद आंशिक बादल छाए रहेंगे।

मौसम शुष्क रहेगा। ऐसी स्थिति 19 से 23 जनवरी तक रहने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री और न्यूनतम 10 से 11 डिग्री के बीच रहेगा।

23 तक ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है, उसके बाद थोड़ी कमी आने के आसार हैं।

कम विजिबिलिटी के कारण पुणे से रांची आनेवाली फ्लाइट को भुवनेश्वर एयरपोर्ट डायवर्ट कर दिया गया। वहीं रांची से बेंगलुरू जाने वाली रात की फ्लाइट रद्द करनी पड़ी।

रांची से दिल्ली जाने वाली शाम की फ्लाइट भी रद्द रही। रांची एयरपोर्ट पर 10 से ज्यादा फ्लाइट निर्धारित समय से एक से दो घंटे की देरी से आईं।

यात्रियों को विमान लेट होने और कब उड़ान भरने की जानकारी न तो एयरलाइंस कंपनी दे रही है और न ही एयरपोर्ट ऑथोरिटी। बुधवार को विमान की उड़ान में हो रही देरी पर यात्री दिनभर परेशान रहे। गुस्साए यात्रियों ने एयरलाइंस कंपनियों के प्रतिनिधियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

Jadugoda Protest: जादूगोड़ा में विधायक के खिलाफ फूटा गुस्सा, 19 करोड़...

Jadugoda Protest: मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा मोड़ चौक पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पोटका के विधायक संजीव सरदार का पुतला फूंका।...

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक...

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...

Nirsa Murder Case: धनबाद में दिल दहला देने वाली वारदात! घर...

Nirsa Murder Case: धनबाद ज़िले के निरसा थाना क्षेत्र में आने वाली साहेबगंज बस्ती में मंगलवार सुबह-सुबह हत्या की एक चौंकाने वाली घटना हुई।...