अपराधियों और पुलिस टीम के बीच फायरिंग, अपराधी फरार

गोपलागंज : गोपालगंज में सीएसपी लूटकांड के मास्टरमाइंड कुख्यात अपराधी और पुलिस टीम के बीच फायरिंग हुई। दोनों तरफ से कई राउंड गोली चली। हालांकि मौके का फायदा उठाकर अपराधी फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि विजयीपुर थाना क्षेत्र के माड़न घाट स्थित एक सीएसपी केंद्र से 28 दिसंबर को लूटपाट की गई थी। जिसके बाद एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन मास्टरमाइंड भोरे थाना क्षेत्र के जगदीश बंतरीया गांव निवासी कुख्यात मनोज राम फरार था।

इसी बीच पुलिस को की सूचना मिली की सीएसपी लूटकांड का मास्टरमाइंड और वांछित कुख्यात भोरे थाना क्षेत्र के डूमर नरेन्द्र स्थित ईंट भट्ठा पर हथियार के साथ घूम रहा है। सूचना के आधार पर भोरे थाना की टीम, डीआईयू और एसटीएफ के द्वारा छापेमारी किया गया। इसी बीच मनोज राम खुद को पुलिस टीम से चारों तरफ से घिरते देख पुलिस टीम पर फायरिंग करने शुरू कर दिया। जवाबी कारवाई में पुलिस ने भी कई राउंड फायरिंग किया।

इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। चारों तरफ से घिरा मनोज राम अपने हथियार, गोली और बाइक छोड़कर भाग गया। साथ ही अपना जैकेट और जींस खोल कर फेकते हुए जंगल में फरार हो गए गया। फिलहाल उसके संदिग्ध ठिकानो पर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इस दौरान एक देशी पिस्टल, सात जिंदा कारतूस, एक बाइक, एक मोबाइल, जींस और जैकेट बरामद किया गया।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Ranchi Cyber Fraud: ₹2,000 ट्रैफिक चालान के फर्जी मैसेज से सावधान,...

रांची में साइबर अपराधी ₹2,000 के फर्जी ट्रैफिक चालान का मैसेज भेजकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ट्रैफिक एसपी ने अनजान लिंक पर...

Indian Army TES 56 Recruitment: 12वीं पास युवाओं को सेना में...

 Indian Army TES 56 Recruitment के लिए आवेदन 14 अक्टूबर से शुरू। 12वीं में PCM के 60% अंक और JEE Main 2026 अनिवार्य। चयनित...

Jharkhand High Court: गुमला की लापता बच्ची के मामले में हाईकोर्ट...

 झारखंड हाईकोर्ट में गुमला की आठ साल से लापता बच्ची के मामले में सुनवाई हुई। अदालत ने सरकार से जांच रिपोर्ट को लेकर सवाल...