2 अपराधी की ट्रेन से कटकर मौत, एक घायल

पटना : खबर पटना के नेउरा से है जहां मोबाइल लूटपाट करने के क्रम में ग्रामीणों द्वारा विरोध करने के बाद भाग रहे दो अपराधियों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। ग्रामीण द्वारा पिटाई से तीसरा अपराधी घायल हो गया है। जिसे दानापुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की छानबीन में पुलिस जुट गई है। पटना के पश्चिमी सिटी एसपी राजेश कुमार ने बताया कि इन चारों अपराधियों में दो अपराधियों का पुराना अपराधी के इतिहास रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है।

नेउरा थाना प्रभारी अर्चना कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार लुटेरा दानापुर तकिया पर का रहने वाला राहुल कुमार दूसरा दानापुर भट्टा रोड का रहने वाला आकाश कुमार है। मृतक लुटेरा की पहचान दानापुर इमलितल का रहने वाला रणबीर कुमार दूसरा मृतक बाटागंज का रहने वाला अमन कुमार है।वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो बाइक, एक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किया है।

चंदन कुमार तिवारी और रजत कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar Hockey World Cup 2030: बिहार में उतरेंगी दुनिया की शीर्ष...

Bihar Hockey World Cup 2030, पटना: बिहार में खेलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ी पहल सामने आई...

Asian Games 2026: खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कबड्डी-तैराकी प्रतियोगिताओं का...

Asian Games 2026, पटना: जापान में चल रहे 20वें एशियन गेम्स Aichi-Nagoya 2026 में बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं...

CJI Surya Kant Victim Rights Centre: अब पीड़ितों को नहीं लगाने...

CJI Surya Kant Victim Rights Centre, पटना: न्याय पाने के लिए किसी व्यक्ति को कानूनी प्रक्रिया की जटिलताओं और अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर न...