रांची में गुमला की नाबालिग ने फांसी लगा की आत्महत्या

रांची: सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के इरगू टोली स्थित किराये की मकान में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग लक्ष्मी कुमारी ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. उसका शव कमरे में पंखा के सहारे दुपट्टे से लटका मिला.

छात्रा मूल रूप से गुमला जिला के विशुनपुर थाना क्षेत्र के चापा टोली की रहनेवाली थी. घटना को लेकर मृतक के भाई महेश बड़ाइक की शिकायत पर पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का केस दर्ज कर लिया है.

साथ ही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है. जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मृतक के भाई को मकान मालिक के जरिये शुक्रवार की शाम सात करीब सात बजे मिली थी.

घटना की सूचना मिलने के बाद महेश बड़ाईक गुमला से रांची पहुंचा और अपनी बहन के घर गया. तब उसने शव को फंदे पर लटका पाया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी.

जानकारी के अनुसार मृत छात्रा ने अपने गांव के स्कूल में आठवीं क्लास तक पढ़ाई की थी. फिर पढ़ाई छोड़ कर वह काम करने के लिए रांची आ गयी. वर्तमान में वह किराये के मकान में रहकर एक कपड़ा दुकान में काम करती थी.

लक्ष्मी कुमारी ने आत्महत्या क्यों की, इस बात की जानकारी महेश बड़ाईक ने पुलिस को नहीं दी है.

पुलिस आत्महत्या की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

Patna High Court New Chief Justice: दिल्ली से कर्नाटक और अब...

Patna High Court New Chief Justice: करीब दो महीने के इंतजार के बाद पटना हाईकोर्ट को नियमित मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। दिल्ली हाईकोर्ट...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: सुदिव्य सोनू को अंतिम विदाई देने गिरिडीह...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार गिरिडीह...

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झारखंड...

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर झारखंड सरकार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके सम्मान में दो दिवसीय राजकीय...