रांची में दो नाबालिग छात्राओं की आत्महत्या से सनसनी, पारिवारिक तनाव बन रहा कारण

रांची:  झारखंड की राजधानी रांची में बीते 24 घंटे में दो अलग-अलग इलाकों से नाबालिग छात्राओं द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबर सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के कार्ट सराय रोड और बरियातू के कुसुम विहार में यह घटनाएं घटीं। दोनों ही मामलों में आत्महत्या के पीछे पारिवारिक डांट-फटकार को प्रमुख कारण माना जा रहा है।

कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय छात्रा ने सोमवार दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

छात्रा कंप्यूटर क्लास के बाद दोपहर करीब 1:30 बजे घर लौटी थी।

इसके बाद अपने कमरे में गई और दरवाजा बंद कर लिया।

काफी देर तक बाहर न आने पर परिवारवालों ने जब दरवाजा तोड़ा, तो छात्रा फंदे से लटकी मिली।

परिजनों ने कोतवाली थाना में अस्वाभाविक मौत (UD केस) दर्ज कराया है।

बरियातू के कुसुम विहार में रहने वाली एक नाबालिग ने भी सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

छात्रा मोबाइल देख रही थी, जिसे लेकर उसकी मां ने टोका।

गुस्से में उसने मोबाइल पटक दिया और कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया।

जब काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई, तो परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा, जहां वह फांसी के फंदे पर लटकी मिली।

Jharkhand-Government-Suicide-Helpline-Numbers
Jharkhand-Government-Suicide-Helpline-Numbers
चिंता की बात: नाबालिग किशोरों में मानसिक दबाव बढ़ता खतरा

इन दोनों घटनाओं ने एक बार फिर से किशोरों में बढ़ते मानसिक तनाव और परिवार में संवाद की कमी की ओर संकेत दिया है। विशेषज्ञों के अनुसार, बच्चों से संवाद बनाए रखना, भावनात्मक समर्थन देना और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के उपयोग पर संतुलित नियंत्रण जरूरी है।

पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...