Madhepura: पत्नी का अवैध संबंध पति की हत्या का बना कारण, ऐसे हुआ मर्डर, पुलिस ने किया खुलासा

Madhepura. जिले के बिहारीगंज में 15 दिन पूर्व हुई मिठ्ठू भगत हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पत्नी के अवैध संबंध का विरोध करने पर उसकी हत्या हुई थी। मामले में पुलिस ने पूर्णिया के जानकीनगर वार्ड-2 निवासी दीनानाथ भगत के बेटे राजू कुमार और जानकीनगर थाना क्षेत्र के रामनगर वार्ड-12 निवासी दिनेश मेहता के बेटे रीतेश कुमार उर्फ रिक्की को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हत्या में संलिप्त पूर्णिया के बनमनखी, बेलाचंद सुखिया निवासी अमित कुमार राम अब तक फरार है।

पुलिस ने बताया है कि मृतक की पत्नी रीता देवी ने ही हत्या की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया था। मामले की जानकारी देते हुए उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि मृतक मिट्ठू भगत और राजू अच्छे दोस्त थे। उसका मिट्ठू के घर आना-जाना था। इसी क्रम में उसकी पत्नी से राजू का अवैध संबंध बन गया था।

एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि तीन जनवरी को राजू ने मिट्ठू को फोन करके जानकीनगर बुलाया। वहां अमित, रीतेश तथा राजू के साथ मिलकर खुंट गांव के बगीचे में नशा करने लगा। इसी बीच मृतक की पत्नी का फोन आने पर आरोपी ने फोन को काट दिया। थोड़ी देर में महिला ने राजू को फोन किया, जिसे मिट्ठू ने ही रिसीव किया। पत्नी की आवाज सुनकर उसने राजू से पूछताछ की। इसके बाद फोन चेक करने पर उसे कई आपत्तिजनक कंटेंट मिले, जिससे क्रोधित होकर वह राजू से उलझ गया। इसी दौरान अमित और राजू ने उसके गले में मफलर लपेट कर खींच दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

वहीं साक्ष्य छुपाने के लिए मृतक की ही बाइक पर लादकर उसे उदाकिशुनगंज-बिहारीगंज मुख्य मार्ग पर प्लाई मिल के समीप बाइक समेत फेंक दिया, ताकि सड़क दुर्घटना मौत प्रतीत होता है। वहीं एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि टेक्निकल टीम के सहयोग से मोबाइल के आधार पर साक्ष्य संकलन कर हत्याकांड का उद्भेदन किया गया। पूछताछ व दोनों के जब्त मोबाइल की जांच करने पर स्पष्ट हुआ कि राजू का मिट्ठू की पत्नी से संबंध था। आरोपियों के पास से दो मोबाइल जब्त किया गया है।

मधेपुरा से रमण कुमार की रिपोर्ट

Ramgarh Naya Mod Giddi Road: ग्रामीणों की शिकायत पर एक्शन, उपायुक्त...

Naya Mod Giddi Road, रामगढ़: नया मोड़ से गिद्दी तक जर्जर हो चुकी सड़क को लेकर ग्रामीणों की शिकायत के बाद बुधवार को रामगढ़...

Bihar Sports Injury Center: LNJP अस्पताल में खिलाड़ियों के लिए तैयार...

Bihar Sports Injury Center, पटना: बिहार के खिलाड़ियों के लिए खेल के दौरान होने वाली गंभीर चोटों के इलाज को लेकर नई सुविधा शुरू...

Ranchi Encroachment Drive: अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन तो भड़का विरोध, पत्थरबाजी...

Ranchi Encroachment Drive, रांची: शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रशासन की टीम ने सुबह करीब 10...