राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

पटना : नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 127वीं जयंती के अवसर पर आज राष्ट्र ने उन्हें नमन किया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पटना में राजकीय जयंती समारोह का आयोजन गांधी मैदान के दक्षिणी पूर्वी कोने पर अवस्थित सुभाष पार्क में किया गया, जहां राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री रत्नेश सादा, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, जदयू नेता राजीव रंजन प्रसाद और राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने संयुक्त सशस्त्र बल की सलामी ली। साथ ही एनसीसी कैडेट एवं स्काउट गाइड के परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन, कीर्तन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img