लूटकांड मामले में पुलिस ने 3 अपराधी को किया गिरफ्तार

नवादा : नवादा जिले के कौवाकोल थाना क्षेत्र से पुलिस ने लूटकांड मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकरी वर्मा डीएसपी महेश कुमार चौधरी ने कौवाकोल थाने में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। बाल विकास परियोजना कौवाकोल में लिपिक सुशील कुमार चौधरी ऑफिस के कार्य कर सामी घर लौट रहे थे। जैसे ही कदर नहर के पास पहुंचे तो एक मोटरसाइकिल से ओवरटेक कर उनकी मोटरसाइकिल को रोककर गिरा दिया। फिर पीछे से दो और मोटरसाइकिल पर चार अपराधी आए और उनके मोटरसाइकिल और नौ सौ लूटकर भाग गए।

इन्हीं अपराधियों के द्वारा उसी दिन आधा घंटा पूर्व पकरी वर्मा थाना क्षेत्र के डुमरी गांव से भी एक मोटरसाइकिल एवं मोबाइल लूट गया था। पुलिस के द्वारा तकनीकी अनुसंधान के आधार पर इस कांड का उद्वेदन करते हुए पांच अपराध कर्मियों को गिरफ्तार कर पूर्व में ही पकरी वर्मा थाना से जेल भेजा जा चुका है। अन्य तीन अपराध कर्मी को लूटी गई। मोटरसाइकिल एवं तीन मोबाइल के साथ बरामद कर गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि गिरफ्तार तीनों अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। शेष बचे अभियुक्त के विरुद्ध लगातार छापेमारी जारी है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान जमुई जिला के चंद्रदीप थाना निवासी विवेक राज उर्फ मुर्गा दूसरा जमुई जिला के उमरी थाना क्षेत्र के संतोष कुमार और तीसरा रामचंद्र कुमार के रूप में किया गया है। सभी गिरफ्तार अपराधियों को पुलिस गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। शेष बचे अपराधी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है।

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...