धोखाधड़ी करने के मामले में एक साइबर अपराधी गिरफ्तार

गोपालगंज : गोपालगंज पुलिस ने एटीएम कार्ड बदल कर धोखाधड़ी करने के मामले में जहां एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी के पास से 52 एटीएम कार्ड, एक लाख नकद, तीन सोने की अंगूठी, एक चेन, एक जोड़ी कानबाली, एक स्वीप मशीन, एक फिंगर प्रिंट सेंसर, एक मोबाइल, एक बाइक और पासबुक आधार कार्ड बरामद किया है।

साइबर पुलिस ने यह कार्रवाई नगर थाना के नोनिया टोली से किया है। गिरफ्तार अपराधी का नाम अमित कुमार है। यह नगर थाना के नोनिया टोली का रहने वाला है। इस मामले में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि कल नगर थाना अंतर्गत डायल-112 को एक महिला के द्वारा सूचना दी गई कि उसके एटीएम से स्वैप कर उसके साथ धोखाधड़ी किया गया है। इस घटना के बाद साइबर पुलिस ने अपराधी को पहचान कर नगर थाना के नोनिया टोली से गिरफ्तार कर लिया।

साथ ही पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी के पास से कई अवैध सामान भी बरामद किया है। एसपी ने कहा कि गिरफ्तार अपराधी के गिरोह में गोपालगंज के अलावे यूपी के कई अपराधी शामिल हैं। सभी अपराधियों की पहचान कर छापेमारी किया जा रहा है। जल्द ही सभी अपराधियों की गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Ranchi Cyber Fraud: ₹2,000 ट्रैफिक चालान के फर्जी मैसेज से सावधान,...

रांची में साइबर अपराधी ₹2,000 के फर्जी ट्रैफिक चालान का मैसेज भेजकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ट्रैफिक एसपी ने अनजान लिंक पर...

Indian Army TES 56 Recruitment: 12वीं पास युवाओं को सेना में...

 Indian Army TES 56 Recruitment के लिए आवेदन 14 अक्टूबर से शुरू। 12वीं में PCM के 60% अंक और JEE Main 2026 अनिवार्य। चयनित...

Jharkhand High Court: गुमला की लापता बच्ची के मामले में हाईकोर्ट...

 झारखंड हाईकोर्ट में गुमला की आठ साल से लापता बच्ची के मामले में सुनवाई हुई। अदालत ने सरकार से जांच रिपोर्ट को लेकर सवाल...