ईडी के समन के बाद सीएम कानूनी सलाह लेने के लिए दिल्ली दौरे पर

    160
    Advertisment

    रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री दिल्ली के लिए रवाना हो गए है। सीएम चार्टड विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं।

    Advertisment

    हेमंत का दिल्ली दौरा किन वजहों से हो रहा है इसको लेकर अभी कुछ भी आधिकारिक जानकारी नहीं है लेकिन मामले पर सूत्र बता रहे हैं कि सीएम ईडी के 10वें समन के बाद उत्पन्न स्थिति पर कानूनी सलाह लेने के लिए दिल्ली दौरे पर हैं।

    फिलहाल इस समन में सीएम दिल्ली में किन से मुलाकात करेगे यह बात सामने नहीं आई है। ज्ञात हो कि 9वें समन के बाद सीएम ने ईडी से अनुरोध किया था कि मार्च तक वह व्यस्त हैं इस कारण ईडी उन्हें समन जारी न करें।

    सीएम के अनुरोध के बाद भी ईडी ने उन्हें 10वां समन जारी कर हर हाल में 30 तारीख तक ईडी के सामने पेश होने के लिए कहा है।

     

    Advertisement