भाजपा एवं कांग्रेस ने लोगो को धर्म के नाम पर लड़ाकर की राजनीति:एनोस एक्का

पाकरटांड बाजारटांड मैदान में झारखंड पार्टी द्वारा हुआ नगाड़ा पिटावन रैली

सिमडेगा :झारखंड पार्टी द्वारा मंगलवार को पाकरटांड बाजारटांड मैदान में नगाड़ा पिटावन रैली का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री एनोस एक्का, केंद्रीय उप सचिव ललित संमद, जिला अध्यक्ष मतीयस बागे, केंद्रीय महिला अध्यक्ष आईरीन एक्का, युवा जिला अध्यक्ष संदेश एक्का मुख्य रूप से मौजूद रहे। मौके पर अतिथियों के पहुंचने के साथ ही उपस्थित लोगों के द्वारा ढोल नगाड़ा एवं पारंपरिक पाइका नृत्य के साथ स्वागत करते हुए कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया।

मौके पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा आज भाजपा और कांग्रेस जैसे राष्ट्रीय पार्टियों की वजह से इस क्षेत्र में लगातार शोषण जारी है, यह पार्टियों लोगों को धर्म के नाम पर लड़ाकर वोट लेती है और क्षेत्र का विकास पूरी तरह से रुक जाता है।

आज इस क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की घोर कमी है लेकिन उन समस्याओं को दूर करने वाला कोई नहीं है वर्तमान सरकार से जिस प्रकार की लोगों की उम्मीदें जुड़ी थी उसके विपरीत यह सरकार सिर्फ और सिर्फ राज्य की खजाना और यहां की खनिज संपदा को लूटने पर व्यस्त है और वर्तमान में इस राज्य में हर तरफ हत्या लूट बलात्कार सहित कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो गई है जिसे देखने वाला कोई नहीं।

लेकिन अब वक्त आ गया है झारखंड पार्टी माटी की पार्टी के रूप में और लोगों के विकल्प के रूप में क्षेत्र में लगातार जन भावनाओं का ख्याल रखते हुए कार्य कर रही है और आने वाले दिनों में जिस प्रकार पूर्व में विकास कार्य झारखंड पार्टी द्वारा किया गया था उसी प्रकार दुगने रफ्तार के साथ इस क्षेत्र में विकास किया जाएगा।

इसके लिए आप सभी का सहयोग की आवश्यकता है ,इसलिए आने वाले चुनाव में आप सभी झारखंड पार्टी के उम्मीदवारों को जीत दर्ज कराते हुए सदन में भेजें आपकी आवाज को सदन के माध्यम से उठाते हुए इस क्षेत्र में समस्याओं को दूर करने का कार्य किया जाएगा।

मौके पर युवा जिला अध्यक्ष संदेश एकता ने कहा कि वर्तमान समय राजनीति की परिपेक्ष परिवर्तन हो गया है अभी युवाओं को राजनीति के क्षेत्र में आगे आने की आवश्यकता है क्योंकि युवा देश के भविष्य हैं और देश को आगे बढ़ाने के लिए युवा अपने समाज अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए आगे बढ़े झारखंड पार्टी युवाओं का आवाहन करती है कि पार्टी के साथ जुड़कर क्षेत्र का विकास करें।

मौके पर प्रखंड क्षेत्र की हजारों की संख्या में लोगों का जन सैलाब उमड़ा। मौके पर संगठन में नए लोगों को जिम्मेदारी देते हुए झारखंड पार्टी जिला सचिव के रूप में विश्वनाथ मेहर ,जिला उपाध्यक्ष आशीषन लकड़ा ,उपाध्यक्ष महेंद्र पेठई, एवं प्रखंड प्रभारी के रूप में मुकेश गोप नियुक्त किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कार्यकारी अध्यक्ष पिंटू सिन्हा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष विष्णु दयाल शर्मा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अनिल बरला, केसलपुर मुखिया ज्योति प्रकाश, ललन प्रसाद, वरिष्ठ सलाहकार अभय विश्वकर्मा, जिया ठाकुर विश्वनाथ मेहर अमजद खान मुकेश गोप,ऑथो पहान, उपमुखिया महादेव सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Saffrn

Trending News

मजदूर दिवस पर न्याय का संदेश : ‘सशक्त मजदूर, सशक्त राष्ट्र’

छपरा : अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर सारण जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DALSA), छपरा द्वारा श्रम...

मोतिहारी के कई थानों की पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा के बाजारों...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन शहर के करीब आधा दर्जन दुकानों पर साइबर पुलिस एवं स्थानीय चार थाना की पुलिस ने बड़ी...

चंद्रशेखर सिंह ने IPRD के सचिव का संभाला पदभार

पटना : 2010 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने शुक्रवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (IPRD) के सचिव का...

समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की योजना बनाते हुए अवैध...

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। आगामी नौ मार्च को सुबह 11:38 बजे नगर थानान्तर्गत बहादुरपुर वार्ड संख्या-26 स्थित बाबुल इंटरप्राईजेज...

यात्रियों के साथ मारपीट, पथराव व चेन पुलिंग करने वाले सक्रिय...

आरा : दानापुर रेलखंड में ट्रेनों में यात्रियों के साथ मारपीट, पथराव और चेन पुलिंग करने वाले एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img