दानापुर थाना क्षेत्र से 2 दिन से गायब युवक का गंगा नदी में मिला शव

दानापुर : गंगा नदी में मिला शव – दानापुर थाना क्षेत्र से दो दिन से गायब युवक का गंगा नदी में शव मिला। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के गाभतल गांधी नगर निवासी 37 वर्षीय संतोष महतो विगत पांच फरवरी की शाम तीन बजे घर से तंबाकू लाने के लिए कह घर से निकला था। लेकिन देर रात तक वह घर नहीं लौटा। चिंतित परिजन लापता युवक की हर जगह तलाश कर रहे थे लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। जिसके बाद मंगलवार की शाम परिजन दानापुर थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था।

गंगा नदी में मिला शव

बता दें कि उसी शाम डायल-112 पर नासरीगंज हजाम टोली घाट के स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि घाट किनारे एक युवक गंगा नदी में नहाने के दौरान डूब गया है। जिसका जैकेट और चप्पल बाहर रखा हुआ है। जिसके बाद उक्त जैकेट और चप्पल की गुमशुदा युवक संतोष महतो के परिजनों से पहचान कारवाई गई। तो उक्त कपड़ा संतोष की होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद पुलिस ने बुधवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम को बुला शव की खोजबीन में जुट गई। बहुत देर की मशक्कत के बाद शव को गंगा से बाहर निकाला। शव मिलते ही परिजन चित्कार उठे। पुलिस शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।

गंगा नदी में मिला शव

मृतक के साढ़ू सोनू कुमार ने बताया कि पांच फरवरी की शाम तीन बजे घर से खैनी लाने के लिए गोलापर गए हुए थे। जिसके बाद वह घर नहीं लौटे। छह फरवरी को गुमशुदगी का मामला दानापुर थाना में दर्ज करवाया गया था। आज उनका शव नासरीगंज हजाम घाट से मिला है। इस संबंध में दानापुर पीएसआई मंजीत कुमार ठाकुर ने बताया कि थाना क्षेत्र के गाभतल गांधी नगर से दो दिन से लापता युवक का शव गंगा से मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया है। छानबीन की जा रही है।

रजत कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation: बिहार के पैरा तैराक पर जापान...

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation, पटना: बिहार के मधुबनी निवासी पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर जापान के नागोया में आयोजित एशियन पैरा...

Patna City Dussehra Violence: पटना सिटी में दशहरे के दौरान दो...

Patna City Dussehra Violence: आलमगंज थाना क्षेत्र के ओल्ड सिटी कोर्ट के पास दशहरे के अवसर पर मारपीट की घटना सामने आई। उपलब्ध वीडियो...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: साहू होटल का खाद्य लाइसेंस...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: बिहार के वैशाली जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है।...