कोढ़ा गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, बीएसएल कर्मी के बाइक की डिक्की से उड़ाया था पैसा

बोकारो : जिले के चास मुफस्सिल थाना के सामने बीएसएल कर्मी के बाइक की डिक्की से एक लाख दस हजार रुपए उड़ाने के मामले का पुलिस ने उद्भेदन किया है। पुलिस ने तीन दिनों के भीतर मामले का उद्भेदन किया है। साथ ही पुलिस ने कोढ़ा गैंग के दो सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने उड़ाई गयी एक लाख आठ हजार रुपए में से 91600 रुपए, सात मोबाइल फोन, दो फर्जी आधारकार्ड, घटना में प्रयुक्त चोरी की बाइक, टायर पंचर करने व डिक्की तोड़ने वाले समानों को बरामद किया है। इन अपराधियों की गिरफ्तारी धनबाद जिले के बरवाअड्डा से हुई है।

दोनों अपराधी बरवाअड्डा में मस्ती कर रहे थे। जिसकी भनक पुलिस को लगी। डीएसपी पीके सिंह ने बताया कि पुलिस वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान कर रही थी। उन्होंने बताया कि डिक्की से गायब रुपये बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार दोनों अपराधी कटिहार जिले के कोढ़ा के रहनेवाले हैं, जो झारखंड के कई जगहों पर बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे थे।

Champions of Care: अनंत अंबानी की नई मुहिम, हर साल 20...

 अनंत अंबानी ने वनतारा के तहत Champions of Care मुहिम शुरू की है। 50 से ज्यादा संगठन जुड़ेंगे और हर साल 20 लाख जानवरों...

Bihar Eco Tourism: बिहार में ईको टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार,...

Bihar Eco Tourism, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु...

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 10...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड ने मुख्यमंत्री राहत...