अज्ञात बाइक चालक ने 3 महिलाओं को कुचला, एक महिला की मौत

नवादा : नवादा में तेज रफ्तार से जा रहे एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने तीन महिलाओं को रौंद दिया। जिसके बाद एक महिला की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो अन्य जख्मी है। दुर्घटना के बाद परिवार के लोगों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।

यह घटना जिले वारिसलीगंज थानाक्षेत्र के पकरीबरावां पथ के बिशुनपुर गांव के समीप हुई है। इस घटना में 45 वर्षीय महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गया। स्थानीय लोगों द्वारा अन्य दो महिलाओं को इलाज के लिए वारिसलीगंज पीएचसी में भर्ती कराया और मृतक महिला के शव को सड़क पर रखकर पथ जाम कर दिया।

मृतक महिला की पहचान तांती मीर बिगहा ग्राम निवासी दयानंद तांती की 45 वर्षीय पत्नी रिंकू देवी के रूप में किया गया है। मृतका के दो पुत्र 18 वर्षीय प्रवीण कुमार एवं 14 वर्षीय आनंद का रो-रोकर बुरा हाल था। घायल शंभू तांती की पत्नी रीता देवी और शिवदानी तांती की पत्नी आरती देवी को इलाज के लिए वारिसलीगंज अस्पताल में भर्ती कराया है।

दुर्घटना के बाद मोटरसाइकिल सवार फरार हो गया। मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर मुआवजे एवं बाइक चालक की गिरफ्तारी की मांग किए जाने लगा। सूचना मिलते हैं मौके पर डीएसपी महेश चौधरी बीडीओ डॉ. पंकज कुमार एवं थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रूपेश कुमार दल-बल के साथ पहुंचकर जाम तुड़वाने का प्रयास किया। जाम के बाद वाहनों की लंबी लाईन लग गई थी। काफी मान -मनौअल एवं 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि बीडीओ द्वारा दिए जाने के बाद जाम हटाया गया।

गल्ला का उठाव कर घर जा रही थी महिलाएं

दुर्घटना में जख्मी प्रीति देवी ने बताया कि मोसमा गांव से गल्ला उठाकर तीन महिलाएं अपने गांव मीर बिगहा जा रही थी, तभी अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने तीनों महिला को रौंद दिया। दुर्घटना में प्रीति देवी नाले में कूदकर जान बचाई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं जख्मी महिलाओं को वारिसलीगंज में इलाज किया जा रहा है।

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...