सरेआम सैलून में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली मारकर दो की हत्या

दिल्ली. खबर राजधानी दिल्ली से है। नजफगढ़ इलाके के एक सैलून में घुसकर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसमें गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई है। इस घटना से आसपास में कोहराम मच गया। घटना का वीडियो पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि सैलून में घूसकर बदमाशों ने दो लोगों को गोली मार दी। इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गयी। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। इसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस मामले कां जांच में जुटी।

वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसमें दो शूटर एक सैलून में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग करते नजर आ रहे हैं और इसके बाद एक शूटर एक ग्राहक को सिर में गोली मारता नजर आता है। वहीं दूसरा शूटर एक अन्य शख्स को गोली मारकर बाहर निकल रहा है। अब सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीरें के आधार पर पुलिस मामले की जांच करेगी।

Saffrn

Trending News

ग्रामीण सड़क नेटवर्क को नई मजबूती, 38 जिलों में तेजी से...

पटना : बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित, सुगम और बारहमासी आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्रामीण कार्य विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री...

गुमशुदा बच्चों की खोज में तेज़ी, मिशन वात्सल्य पोर्टल पर 8681...

पटना : बिहार में गुमशुदा या लापता बच्चों का पूरा विवरण मिशन वात्सल्य पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है। इन बच्चों...

सहयोग शिविर : 30 दिन में शिकायत समाधान नहीं तो अधिकारियों...

पटना : ग्रामीम रहवासियों की समस्या समाधान करने के लिए 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविर को लेकर सरकार लगातार गंभीर रूख...

कटिहार में गरजा बुलडोजर, कोर्ट के आदेश पर उजड़े सैकड़ों आशियाने

कटिहार : कटिहार कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन का बुलडोजर एक्शन देखने को मिला। जिले में वर्षों से बसे लोगों के आशियाने देखते...

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हाइवा वाहन से भारी मात्रा में गांजा...

गयाजी : गयाजी जिले के शेरघाटी में पुलिस ने एनएच-19 पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हाइवा वाहन से भारी मात्रा में गांजा बरामद...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img