प्रतिबंधित मांगूर मछली की तस्करी, पिकअप वैन जप्त

धनबादः जिलें में प्रतिबंधित मांगूर मछली लदी पिकअप वैन को पुलिस ने जप्त किया है। गुप्त सूचना के आधार पर निरसा विधानसभा अंतर्गत मैथन पुलिस ने शनिवार की अहले सुबह प्रतिबंधित मांगुर मछली लद्दी पिकअप वैन को पकड़ा, साथ में वाहन के चालक एवं उपचालक को भी हिरासत में लेकर जांच में जुट गयी है।

मांगूर मछली 2NG 22Scope News

ये भी पढ़ें-पुरानी रंजिश में ठेकेदार की हत्या, चार गिरफ्तार

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

जानकारी देते हुए मैथन ओपी प्रभारी ने बताया कि मांगूर मछली लोड पिकअप वैन बंगाल से बिहार कि ओर जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर इसे पकड़ा गया है। इस मामले की सूचना मत्स्य विभाग को दे दी गयी है। मतस्य विभाग के आने के पश्चात ही जांच कर आगे कि कार्रवाई कि जाएगी।

इसके सेवन से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होती

आपको बता दें कि मांगूर मछली पूरी तरह से प्रतिबंधित है, क्यूंकि इसके सेवन से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होती है।बावजूद इसके जोरों पर इसकी तस्करी की जा रही है। जिसको रोकने में प्रशासन पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है।

ये भी पढ़ें-रफ्तार का कहर, दूधमुंहे बच्चे की मौत

वहीं दूसरी ओर राजद के बिट्टू मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मछली पूरी तरह से प्रतिबंधित है बावजूद इसके इसकी तस्करी हो रही है प्रशासन के नाक के नीचे से ये तस्करी हो रही है। पुलिस इस पर नकेल कसे नहीं तो राजद उग्र आंदोलन करेगी और जरुरत पड़ी तो प्रशासन का पुतला दहन तक करेगी।

Neeraj Kumar ICU News: JDU नेता नीरज कुमार ICU में भर्ती,...

Neeraj Kumar ICU News, पटना: बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जेडीयू के वरिष्ठ नेता और पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र...

Nalanda Crime News: मेला देखने जा रहे युवक को रेलवे गुमटी...

Nalanda Crime News: बिहारशरीफ जंक्शन के पास सोमवार की देर शाम गोलीबारी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रेलवे गुमटी के समीप...

Akshara Singh Viral Post: पवन सिंह के बयान के बाद फिर...

Akshara Singh Viral Post, पटना: भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। लड़कियों के सम्मान...