राजधानी दिल्ली में धारा 144 लागू, ये है कारण

दिल्ली. खबर राजधानी दिल्ली से है। यहां पुलिस ने धारा 144 लागू कर दी है। साथ ही सुरक्षा-व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल खड़ा कर दिया गया है। साथ ही जगह-जगह बैरिकेडिंग कर दी गयी है।

दिल्ली में धारा 144 लागू

दरअसल, 13 फरवरी को किसान संगठनों ने दिल्ली कूच का ऐलान किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस आंदोलन को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए राजधानी दिल्ली में धारा 144 लगा दी है। टिकरी बॉर्डर के पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं सिंघु बॉर्डर पर बड़े कंटेनर, सीमेंट और लोहे के बैरिकेड और वॉटर कैनन लगाए गए हैं।

किसानों का आंदोलन

बता दें कि, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) कानून लागू करने को लेकर किसानों ने 13 फरवरी को दिल्ली कूच का ऐलान किया है। इससे पहले 2019 में किसानों ने कृषि कानून को लेकर दिल्ली कूच किया था। किसानों का यह आंदोलन लंबा चला था। इस दौरान कई किसानों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी थी। बाद में मोदी सरकार को यह कानून वापस लेना पड़ा, तब यह आंदोलन खत्म हुआ।

Naxal Alert: पूर्वी सिंहभूम में फिर बढ़ी नक्सलियों की गतिविधियां, संगठन...

पूर्वी सिंहभूम में नक्सलियों की गतिविधियां फिर तेज हुई हैं। आर्थिक संकट से जूझ रहा संगठन दस्ता विस्तार और लेवी वसूली के जरिए खुद...

Railway Update: रांची से नई ट्रेनों की मांग को मिली रफ्तार,...

रांची से हैदराबाद, अहमदाबाद, हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए नई ट्रेन सेवाओं के प्रस्ताव रेलवे बोर्ड के पास पहुंचे। कई ट्रेनों को दैनिक करने...

Amrit Bharat 3.0 Train: रांची से अजमेर के बीच जल्द दौड़...

रांची और अजमेर के बीच जल्द अमृत भारत 3.0 ट्रेन चल सकती है। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस ट्रेन से झारखंड और राजस्थान के...